स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में बहोरीबंद से कटनी जा रहे परिवार की डायल-100 ने की सहायता

कार का टायर फट जाने पर एफआरवी मे उपलब्ध टूल्स से सहायता कर टायर बदलवाया

कटनी  कटनी जिले के थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र के अंतर्गत तेवरी गाँव के पास हाइवे रोड पर रामपाल यादव  की कार पंचर हो गयी है। वे अपने परिवार के साथ ही कटनी के लिये जा रहे थे। उनकी कार जहां पंचर हुई, वहां आस-पास जंगली इलाका होने पर सहायता की आवश्यकता महसूस हुई। जिसके बाद श्री यादव ने सहायता के लिये कॉल कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में 29 जुलाई की मध्यरात्री 12ः11 बजे सूचना देकर सहायता मांगी।

राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल पर सूचना मिलने पर कटनी जिले की डायल-100 वाहन क्र.07 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. मे ड्यूटी पर उपस्थित सउनि अनुराग सिंह, सैनिक अशोक सेन एवं पायलट महेंद्र पाठक द्वारा घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होने बताया कि रामपाल यादव अपने परिवार के साथ बहोरिबंद से कटनी जा रहे थे, थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र के तेवरी गाँव के पास कार का टायर फट गया था और बोनट में फँसा था। डायल-100 स्टाफ द्वारा अविलंब मौके पर पहुँचकर एफ.आर.व्ही. वाहन में रखी टूलकिट की सहायता से टायर को बोनट से अलग किया एवं स्टेपनी चेंज करवाकर रामपाल यादव जी को परिवार के साथ कटनी के लिए रवाना किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें