कटनी जिले को एक्सपोर्ट हब बनाने की दिशा में करें कार्य

???????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

एनआईसी की वेबसाईट अपलोड करायें जिले का एक्सपोर्ट प्रमोशन प्लान

डिस्ट्रिक्ट लेवल एक्सपोर्ट प्रमोशन कमेटी की बैठक आयोजित

कटनी  डिस्ट्रिक्ट लेवल एक्सपोर्ट प्रमोशन कमेटी की बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिले को एक्सपोर्ट हब बनाने के विषय में किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गई। वहीं जिले में एक्सपोर्ट हब की संभावनाओं को तलाशने और इस दिशा में तेजी से कार्य करने पर विचार-विमर्श किया गया। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एक जिला-एक उत्पाद, पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों का पालन प्रतिवेदन का रिव्यू भी किया गया। जिसके विषय में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी कलेक्टर ने दिये।

            बैठक में जिले के एक्पोर्ट प्रमोशन प्लान को जिले की एनआईसी की वेबसाईट पर अपलोड करने के निर्देश कलेक्टर ने महाप्रबंधक उद्योग को दिये। उन्होने कहा कि बैठक में औद्यागिक विकास के लिये ईजी ऑफ डूईग बिजनेस के तहत लैण्ड अलॉटमेन्ट, फॉरेस्ट की अनुमति सहित उद्योग की स्थापना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं का रिव्यू भी डिस्ट्रिक्ट लेवल एक्सपोर्ट प्रमोशन कमेटी की बैठक में कराने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये।

            कमेटी की बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जिले में एक्सपोर्ट प्रमोशन को लेकर कार्य करने में बहुत पोटेन्शियल है। हम सभी सहभागिता के साथ इसमें कार्य करें। उन्होने कहा कि खनिज विभाग में कुछ आवेदकों द्वारा स्टोन पार्क में अपनी यूनिट फिर से प्रारंभ करने के लिये आवेदन किया गया है। यह भी अच्छे संकेत है। कृषि विज्ञान केन्द्र में एक जिला एक उत्पाद के तहत चयनित टमाटर और सुरजना के उत्पादन और उससे व्यापारिक लाभ कैसे अर्जित करें, इस पर कार्यशाला आयोजित करने के लिये भी कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया।

            जिले में होने वाले वनोत्पादन की यूनिट स्थापित करने की दिशा में कार्य करने की बात बैठक में कलेक्टर ने कही। उन्होने कहा कि प्राईवेट लैण्ड में बांस वृक्षारोपण, इससे जुड़ी योजनाओं और होने वाले संभावित लाभ पर ओरिएंटेशन वर्कशॉप का आयोजन करें। जिले में उद्योग विभाग में इण्डस्ट्रीज प्रमोशन सैल गठित कर इस दिशा में सुव्यवस्थित कार्य कराये जायें। बैठक में समिति सदस्यों द्वारा भी सुझाव दिये गये। जिस पर यथोचित् कार्यवाही के लिये कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।

            बैठक में वन मण्डलाधिकारी आर.सी. विश्वकर्मा, सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे, महाप्रबंधक उद्योग अजय श्रीवास्तव सहित अन्य समिति सदस्य भी उपस्थित रहे।

 
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें