पुलिस कन्ट्रोल रुम में 30 ट्रैफिक वार्डन्स को किया गया सम्मानित

एसपी श्री अवस्थी ने प्रशंसा पत्र एवं शील्ड देकर किया सम्मान

कटनी   पुलिस कंट्रोल रुम में यातायात पुलिस कटनी द्वारा ट्रैफिक वार्डन के सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कटनी मयंक अवस्थी ने 30 ट्रैफिक वार्डनों को प्रशंसा पत्र, शील्ड एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही सभी को भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये कैरियर काउंसलिंग एवं पुस्तकें भी पुलिस विभाग के सहयोग से उपलब्ध कराने का आश्वासन एसपी श्री अवस्थी ने दिया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय शालनी परस्ते, रक्षित निरीक्षक लवली सोनी, निरीक्षक रेडियो हरिलाल चौधरी, थाना प्रभारी, सूबेदार विनोद दुबे, सूबेदार उमेश दुबे, सूबेदार मोनिका खड़से, उप निरीक्षक हरवचन सहित सहित थाना यातायात का बल उपस्थित रहा।

            उल्लेखनीय है कि फरवरी 2021 में पुलिस अधीक्षक श्री अवस्थी के निर्देशानुसार यातायात पुलिस की सहायता के लिये ट्रैफिक वार्डनों के रुप में युवाओं की सेवायें ली गई थीं। जिनके द्वारा वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान लॉकडाउन एवं यातायात प्रबंधन में सराहनीय कार्य व सहयोग किया गया। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस कन्ट्रोल रुम में इन ट्रैफिक वार्डन्स को सम्मानित किया गया है।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें