गौशाला निर्माण एवं संचालन में रूचि नही लेने पर सरपंच, सचिव एवं उपयंत्रियों के विरूद्ध कार्रवाई

Advertisement
गौशाला निर्माण एवं संचालन की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश 

(राजगढ़) गौशाला निर्माण में रूची नही लेने समय-सीमा में गौशाला निर्माण पूर्ण नही कराने तथा संचालन नही करने के कारण कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा ग्राम पंचायत बांकपुरा श्री प्रभुनाथ सिंह (अनुपस्थित), धनवासकता श्री कैलाश वर्मा (अनुपस्थित), भियापुरा श्री ब्रजमोहन तिवारी रामगढ़, श्री राहुल सिंह खिची प्रभारी सचिव (ग्राम रोजगार सहायक)राजगढ़, भैसवामाता श्री बाबुलाल गुर्जर सचिव एवं पपडेल श्री राजेश शर्मा (खिलचीपुर) सचिव द्वारा पूर्ण कराने एवं संचालन में रूची नही लेने से निलंबन के नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए है।उन्होंने यह निर्देश आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में गौशालाओं के निर्माण एवं संचालन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सहायक संचालक पशु चिकित्सा सेवाए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक यंत्री, उपयंत्री, एवं प्रधान प्रशासकीय समिति, सचिव ग्राम पंचायत उपस्थित रहें।
समीक्षा के दौरान उन्होंने गौशाला निर्माण में रूची नही लेने एवं समय सीमा गौशाला निर्माण पूर्ण नही कराने तथा संचालन नही करने के कारण ग्राम पंचायत काचरी श्री लालसिंह, रामगढ़ श्री रामलाल तंवर (राजगढ़), बावड़ीखेड़ा श्रीमती अयोध्यानबाई, झाडमउ श्री गजपालसिंह (जीरापुर), उमरिया श्री जल्ला (नरसिंहगढ), भैसवामाता श्री महेश कुमार (सांरगपुर), पपडेल श्रीमती सुमित्राबाई (खिलचीपुर) को प्रधान के पद से हटाने के प्रस्ताव भेजने के निर्देश सीईओ जनपद पंचायत दिए गए।
इसी प्रकार उन्होंने गौशाला निर्माण की मॉनिटरिंग में रूची नही लेने से सहायक यंत्री श्री ए.के. गुर्जर खिलचीपुर का 15 दिवस का वेतन काटने एवं उपयंत्री श्री कार्तिक राजपूत राजगढ़ उपयंत्री श्री उमेश शर्मा नरसिंहगढ़ का 10-10 दिवस को वेतन काटने के नोटिस जारी करने के निर्देश  दिए।
समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में स्वीकृत गौशालाओं का निर्माण कार्य संबंधित एजेंसी द्वारा प्रारम्भ नही करने पर संबंधित एजेंसी की स्वीकृति निरस्त की कार्यवाही की जाए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें