नरसिंहपुर जिले में हुआ 101 प्रतिशत वैक्सीनेशन
| 12 हजार 306 लोगों को लगाया गया कोविड- 19 का टीका |
(नरसिंहपुर) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में चलाये जा रहे वैक्सीनेशन महाअभियान के दौरान जिले में सोमवार 9 अगस्त को जिले के 60 टीकाकरण केन्द्रों पर 12 हजार 306 नागरिकों को कोविड- 19 का टीका शाम 7 बजे तक लगाया जा चुका था। शासन द्वारा 9 अगस्त को जिले को 12 हजार 150 वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया था। जिले में सोमवार को 101.28 प्रतिशत वैक्सीनेशन किया गया। जिले में अब तक वैक्सीन की 5 लाख 15 हजार 950 डोज लग चुकी हैं। इनमें से 4 लाख 36 हजार 678 लोगों को वैक्सीन की एक डोज और 79 हजार 272 को दो डोज लग चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि सोमवार 9 अगस्त को जिले में दोपहर 12 बजे तक 2 हजार 313 लोगों को, एक बजे तक 4 हजार 308 लोगों को, दोपहर 2 बजे तक 7 हजार 139 लोगों को, अपरान्ह 3 बजे तक 9 हजार 742 लोगों को, अपरान्ह 4 बजे तक 11 हजार 209 लोगों को, शाम 5 बजे तक 11 हजार 762 लोगों को, शाम 6 बजे तक 12 हजार 126 लोगों को और शाम 7 बजे तक 12 हजार 306 लोगों को वैक्सीन लग चुकी थी, जो लक्ष्य का 101.28 प्रतिशत था।
