कलेक्टर की पहल पर मिला त्वरित उपचार
(विदिशा) बाढ प्रभावित ग्राम सोमवारा में गत दिवस कलेक्टर को बुजुर्ग महिला श्रीमती फूला बाई आदिवासी ने बताया कि उनके पति सनमान सिंह का पेट फूलने से पेशाब उतर नही रही है। कलेक्टर स्वंय चिकित्सक होने के नाते स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तत्काल वायोवृद्ध सनमान सिंह को जिला चिकित्सालय भिजवाने के प्रबंध सुनिश्चित किए।
जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पीसी मांझी के द्वारा मरीज सनमान सिंह का परीक्षण कर पाया गया कि उसका यूरेनरी कैथेटर चिपक गया है जिस कारण से पेशाब होने में दिक्कत हो रही है चिकित्सक ने तुरंत सुपराप्यूविक पंचर कर नया कैथेटर डाला है इसके पश्चात सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर मरीज की स्थिति पर सतत नजर रखी जा रही है और जिला चिकित्सालय में ही सोनोग्राफी की गई है। मरीज श्री सनमान सिंह की पत्नी श्रीमती फूलाबाई ने त्वरित इलाज कराए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
