ईसागढ़ नगरपरिषद के वार्डो का पुन: आरक्षण की प्रक्रिया संपन्‍न

(अशोकनगर) कलेक्‍टर श्री अभय वर्मा की अध्‍यक्षता में जिले की नगर परिषद ईसागढ़ के आगामी निर्वाचन 2021 के लिए मध्‍यप्रदेश नगरपालिका(अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्ड का आरक्षण) नियम 1994 के नियम 7 के अनुसार वार्डो का पुन: आरक्षण मंगलवार को कलेक्‍टर कान्‍फ्रेंस कक्ष में सम्‍पन्‍न हुआ। वार्ड आरक्षण प्रक्रिया में परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री अरूण नामदेव, जनप्रतिनिधि,राजनैतिक दलों  के सदस्‍य तथा आम नागरिक  शामिल हुए ।

नगर परिषद ईसागढ़ की वर्ष की 2016 की जनगणना अनुसार 15 वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया की गई। सामान्‍य अनारक्षित वार्ड क्रमांक 06,12,13 तथा सामान्‍य महिला वार्ड क्रमांक 01,02,04,14,03 घोषित किये गये है। अन्‍य पिछड़ा वर्ग के लिए अनारक्षित वार्ड क्रमांक 07 एवं 10 तथा अन्‍य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड क्रमांक 05 एवं 09 घोषित किये गये है। इसी प्रकार अनुसूचित जाति अनारक्षित वार्ड क्रमांक 08 तथा अनुसूचित जाति महिला वार्ड क्रमांक 15 घोषित किये गये। अनुसूचित जनजाति अनारक्षित के लिए वार्ड क्रमांक 11 घोषित किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें