प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव कराए सरकार, अन्यथा पूरे प्रदेश में होगा बड़ा आंदोलन: आशुतोष चौकसे

भोपाल। RPKP INDIA NEWS. NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे एवं प्रदेश सचिव अदनान अंसारी ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए छात्रसंघ चुनाव को लेकर संगठन की आगामी रणनीति से अवगत कराया।

पत्रकार वार्ता में आशुतोष चौकसे ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव की बहाली के लिए NSUI ने लगातार संघर्ष किया। संगठन द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में जनहित याचिका (PIL) दायर किए जाने के बाद छात्रसंघ चुनाव का मार्ग प्रशस्त हुआ। यह छात्रों के संघर्ष और लोकतांत्रिक अधिकारों की जीत है।

उन्होंने कहा कि अब NSUI की स्पष्ट और अडिग मांग है कि मध्य प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाएं, ताकि प्रत्येक छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए सीधे अपने प्रतिनिधि का चुनाव कर सके।

आशुतोष चौकसे ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदेश सरकार प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव कराने से पीछे हटती है या छात्रों के अधिकारों का हनन करती है, तो NSUI पूरे मध्य प्रदेश में चरणबद्ध एवं व्यापक आंदोलन छेड़ेगी। इस आंदोलन की संपूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

उन्होंने कहा, “छात्रसंघ चुनाव छात्रों का अधिकार था, है और रहेगा। इस अधिकार की रक्षा के लिए NSUI हर संघर्ष करने को तैयार है।” पत्रकार वार्ता में प्रदेश सचिव अदनान अंसारी सहित NSUI के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें