कटनी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थलों में आबाकरी विभाग की कार्यवाही
2660 किलोग्राम महुआ लाहन सहित 2 लीटर अवैध मदिरा की गई जप्त
कटनी – कटनी जिले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन, विक्रय और निर्माण की रोकथाम के लिये आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में गतदिवस गुरुवार को आबाकरी विभाग द्वारा विभिन्न स्थलों पर दबिश देते हुये कार्यवाही की गई हैा
जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन ने बताया कि 12 अगस्त को आबकारी वृत्त कटनी 2 द्वारा आधारकाप एवं तेलियनपार क्षेत्र में कार्यवाही की गई। इस दौरान विभागीय अमले द्वारा 2660 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया है। इसके साथ ही 2 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा भी जप्त की गई है। इस कार्यवाही में संबंधित आरोपियों के विरुध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के तहत 4 न्यायालयीन प्रकरण भी दर्ज किये गये हैं। मौके पर जप्तशुदा महुआ लाहन को सैम्पल लेकर नष्ट कर दिया गया है। इस कार्यवाही में जप्त किये गये महुआ लाहन तथा मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 18 हजार 300 रुपये है।
