ब्रेकिंग न्यूज़ : खजुराहो लोकसभा प्रभारी गौरव संजीव सूरी द्वारा किया गया ध्वजारोहण
(कटनी) 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खजुराहो लोकसभा प्रभारी गौरव संजीव सूरी भारतीय द्वारा ऑफिस मे ध्वजारोहण किया गया जिसमे उनके द्वारा एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ध्वजारोहण के पश्चात गर्व से कहो हम भारतीय के तहत सभी लोगों को भारतीयता की शपथ दिलाई गयी। उपस्थित लोगों ने शपथ ली कि “हम किसी भी भारतीय के साथ जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र या लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करेंगे। भारत के संविधान का सम्मान करेंगे, हम अपनी इच्छा से अपने नाम के आगे भारतीय शब्द जोड़ने को तैयार हैँ। श्री सूरी ने बताया की ये शपथ से लोगों के बीच एकजुटता को बढ़ावा देते हुए जागरूक करके कट्टरता को ख़त्म किया जा सकता है एवं आपस मे स्नेह, साथ, और प्रेम से लोग सशक्त व मज़बूत होगे। एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए शपथ के पश्चात आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिये निःशुल्क ट्रेनिंग को गौरव संजीव सूरी भारतीय द्वारा शुरू किया गया। उन्होंने कहा की जो कार्य नेता, प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार को करना चाहिए, कमजोर और व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए वो कार्य हम शुरू कर रहें हैँ और अगर ये कार्य नेतृत्व करने वाले लोगों ने किया होता तो शायद आज भारत अशोक समय के भारत की तरह समृद्ध और सशक्त भारत होता। इसलिए भारत को पुनः अखंड भारत बनाने के लिए ये प्रयास किया जा रहा है ये ट्रेनिंग और मुहिम देश भर में पूरे 29 राज्यों मे चल रही है जिसमे 23 लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैँ।
रिपोर्ट : मुकेश कुमार बर्मन
