18 अगस्त को शहरी क्षेत्र में 10 केन्द्रों पर होगा कोविड वेक्सीनेशन

1 केन्द्र में में कोवेक्सीन के सेकेण्ड डोज के लिये होगा टीकाकरण

केन्द्रों में कोवीशील्ड के प्रथम और द्वितीय डोज के लिये करा सकते हैं वेक्सीनेशन

कटनी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि 18 अगस्त को कोविड वेक्सीनेशन नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 10 केन्द्रों पर होगा। इन सभी निर्धारित टीकाकरण केन्द्रों में ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के साथ वेक्सीनेशन किया जायेगा। जिसमें नागरिक अपने आधार कार्ड या अन्य कोई शासकीय फोटो पहचान पत्र के साथ पहुंचकर अपना वेक्सीनेशन करा सकते हैं।

निर्धारित टीकाकरण केन्द्र अनुसार पुरानी कचहरी परिसर कटनी में कोवेक्सीन के पहले और दूसरे डोज के टीकाकरण सत्र आयोजित होंगे।

इसके साथ ही कोवीशील्ड वैक्सीन के पहले और दूसरे डोज के टीकाकरण के लिये पुरानी कचहरी परिसर, रेल्वे हॉस्पिटल एनकेजे, ऑर्डिनेन्स हॉस्पिटल, एसीसी हॉस्पिटल, झूलेलाल मंदिर माधवनगर, बस स्टेण्ड ऑडिटोरियम, शेरावाली मंदिर राजीव गांधी वार्ड और सामुदायिक भवन जालपा वार्ड कटनी में भी वेक्सीनेशन किया जायेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें