मेसर्स अभिषेक ट्रेडर्स का लायसेंस किया निलंबित

(सीहोर)  मेसर्स अभिषेक ट्रेडर्स मंडी सीहोर का बिना पीओएस मशीन से विक्रय करने पर लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
मेसर्स अभिषेक ट्रेडर्स मंडी सीहोर के उर्वरक विक्रय केन्द्र का निरीक्षण के दौरान 174.645 टन यूरिया उर्वरक बिना पीओएस मशीन के विक्रय किया गया। 18 अगस्‍त को यूरिया की भौतिक स्थिती 20.970 टन है। जबकि पीओएस मशीन में 174.645 टन यूरिया प्रदर्शित हो रहा है। जा कि उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के उल्ल्घंन की श्रेणी में आता है। उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत मेसर्स अभिषेक ट्रेडर्स मंडी सीहोर का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें