मेडीकल वार्ड इंचार्ज एवं 06 स्टाफ नर्स और दो सफाई सुपरवाइजर को नोटिस जारी
(श्योपुर) कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा जिला चिकित्सालय के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अव्यवस्थाएं पाए जाने पर मेडीकल वार्ड इंचार्ज एवं 06 स्टाफ नर्स तथा 2 सफाई सुपरवाइजर को नोटिस जारी किए गए हैं, वहीं अस्पताल में सफाई व्यवस्था के लिए अनुबंधित प्रथम नेशनल सिक्योरिटी सर्विस को भी नोटिस जारी किया गया है।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा शनिवार को दोपहर सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश शुक्ल के साथ जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वार्डा में सफाई व्यवस्था में कमी पाई गई, साथ ही वार्डा में अव्यवस्थाएं एवं गंदगी मिलने तथा मरीजों की देखभाल ठीक तरह से नहीं किए जाने पर मेडीकल वार्ड इंचार्ज अनिता पायल, स्टाफ नर्स अनिता पूनिया, शोभा उसरेठे, रूबी नरवरिया, प्रतिभा उइके, अंजली मांझी एवं नाजिया पठान को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठीक तरह से नहीं पाए जाने पर सफाई सुपरवाइजर विक्रम खरे व ओमप्रकाश यादव सहित सफाई व्यवस्था के लिए अनुबंधित प्रथम नेशनल सिक्योरिटी सर्विस इंदौर को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी से 24 घंटे के अंदर जवाब तलब किए गए हैं।
