आर्थिक अनियमितता के आरोप में पोस्ट मास्टर निलंबित

(अनूपपुर)  डाकघर अनूपपुर में अनियमितता सम्बंधित मामले में पदस्थ पोस्ट मास्टर सुरेंद्र कुमार मार्को को आर्थिक अनिमितता करने पर डाकघर शहडोल अधीक्षक द्वारा निलंबित कर दिया गया है। जिससे सोमवार रजिस्ट्री,बचत खाता संचालन के काउंटर भी काफी समय तक बंद रहे।

बताया जाता है कि अनूपपुर पोस्ट ऑफिस में रखी तिजोरी में सुरेन्द्र कुमार मार्को के द्वारा रखी गई राशि कम पाई गई है। जिसके बाद संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा सुरेंद्र कुमार मार्को को निलंबित कर दिया गया है। जिसके कारण पोस्ट ऑफिस में रजिस्ट्री, बचत खाता संचालन के काउंटर भी काफी समय तक बंद रहे। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार मार्को पर इसके पहले भी निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है, बावजूद दोबारा विभाग द्वारा उन्हें पदस्थापना दे दी गई। बताया जाता है कि सुरेंद्र कुमार मार्को पर चार बार पहले भी निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें