आनंदम केंद्र (नेकी की दीवार) में कपड़ों के साथ-साथ खिलौना एवं मिलेंगी कॉपी, किताबें
कटनी – राज्य आनंद संस्थान, भोपाल के असिस्टेंट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. के.पी.तिवारी ने बताया कि कटनी जिले में गरीब असहाय व जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए बनाई गई नेकी की दीवार (आनंदम स्थल) लॉकडाउन के चलते बंद हो गई थी। इस संबंध में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा संज्ञान में लेते हुए फिर से इस दिशा में कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये है। जिसके तहत आनंदम केन्द्र को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
राज्य आनंद संस्थान के असिस्टेन्ट प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर श्री तिवारी ने बताया कि अब आनंदम केंद्रों में कपड़ों के साथ साथ कापी, किताबें, खिलौने,जूते, चप्पल एवं अन्य आवश्यक सामग्री रखने की पहल करने जा रहे हैं। इसके लिए डॉ. तिवारी की उपस्थिति में डीपीएल अनिल कांबले ने प्रियंक मिश्रा से विस्तार से चर्चा की। जिसमें आनंदम स्थल को जिलेभर में प्रारंभ करने के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई और इसके संचालन और रखरखाव की व्यवस्था के लिए डाइट कटनी में जिले के आनंदको, आनंदम क्लब के पदाधिकारीयो, आनंदम सहयोगीयो, मास्टर ट्रेनर, समाजिक संगठनों के पदाधिकारीयो एवं सामाजिक कार्यकर्तायो के उपस्थित में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में आनंदम केंद्र के संचालन की जवाबदारी लेने के लिए स्वेच्छा से कई लोग आगे आए। आनंदम केंद्र के संचालन के संबंध में एसडीएम बलवीर रमन से भी सहयोग के लिए चर्चा की गई। जिसमें एसडीएम ने गरीबों की मदद के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही। आनंदम केंद्र के संचालन के लिए जिले से डी.पी.एल. अनिल कांबले, मास्टर ट्रेनर्स राजेंद्र असाटी, मनीषा कांबले, आनंदम सहयोगी बालमुकुंद मिश्रा, रश्मि खरे आनंदक स्मृति करपते, आरती जाटव, रितेश नायक, निष्ठा रावत, अभय सिंह, मुकेश द्विवेदी, ज्योति बर्मन, सारिका गुप्ता, यशोदा कोरी, वी.के.कनौजिया व उपस्थित अन्य लोगो ने संकल्प लिया।

