ब्रेकिंग न्यूज़ : विधायक हो तो संजय सत्येंद्र पाठक जैसा, नहीं होने देते जनता के साथ अन्याय
(भोपाल) वर्तमान परिवेश मे राजनीति समाजसेवा का प्रमुख माध्यम है। राजनीति मे पद, प्रतिष्ठा और मान सम्मान भरपूर मात्रा मे मिलता है। राजनीति मे बड़े पद पर पहुचने के बाद अधिकांश लोग जनता यानी क्षेत्र वासियों से दूरियां बना लेते है और आमजन विभिन्न समस्यायों से परेशान रहते है। ऐसे मे यदि कोई जनप्रतिनिधि व्यस्तता के बावजूद अपने क्षेत्र वासियों के लिए यदि पर्याप्त टाइम देता है और उनकी हर एक समस्या का त्वरित समाधान करता है तो निश्चित तौर पर वह क्षेत्र वासियों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि एवं गर्व का विषय है। ऐसा ही एक नाम न केवल कटनी जिले में बल्कि पूरे प्रदेश मे प्रसिद्द है विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का। श्री पाठक जी सन्जू भैया के नाम से सभी क्षेत्रवासियों के दिल मे बसे हुए है। वे अपनी व्यस्तताओ के साथ क्षेत्रवासियों के लिए हर समय उपलब्ध रहते हैं और किसी भी समस्या की जानकारी मिलते ही उसका त्वरित समाधान भी करते है। हाल ही में बिजली संकट की खबर मिलते ही उन्होंने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिकारियों को इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
विगत 15 दिवस में विभिन्न ग्रामों में 50 ट्रांसफार्मर बदले गए
विधानसभा क्षेत्र विजयराघवगढ़ के खराब एवं जले हुये ट्रांसफार्मरों को यथाशीघ्र बदलवाने एवं विद्युत संबंधित सुधार कार्य कराने हेतु क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक की सक्रियता काबिले तारीफ़ है। उनके द्वारा सतत् विद्युत समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास किये जा रहे है । बारिश न होने के कारण क्षेत्र में विगत दिनों से विद्युत की घोर समस्याए उत्पन्न हुयी है जिसके लिए क्षेत्रीय विधायक श्री पाठक जी द्वारा विद्युत विभाग से मध्यस्तता कर क्षेत्र के खराब एवं जले हुये ट्रांसफार्मरों को यथाशीघ्र सुधरवाये जाने के निर्देश प्रदान किये है तथा लगातार अद्यतन सूचना से अवगत कराने हेतु भी कहा गया है । ट्रांसफार्मर जल जाने की स्थिति में सूचना मिलते ही कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये है। इसके साथ ही उनकी व्यक्तिगत टीम भी इस कार्य मे सतत जुटी हुई है। विधायक संजय पाठक द्वारा बिजली विभाग की समस्याओं के लिये गठित विद्युत टीम के प्रभारी अर्जुन तिवारी द्वारा विद्युत संबंधित कार्य प्रतिदिन किये जाते हैं जिससे क्षेत्रीय जनता को समस्याओं का सामना न करना पड़े । अल्प वर्षा के कारण ओवर लोडिंग के कारण लगातार ट्रांसफार्मर जलने की क्षेत्र से शिकायत प्राप्त होने पर यथाशीघ्र विद्युत समस्या का निराकरण हो, इस संबंध में पूर्व की भांति अतिशीघ्र प्रयास किये जा रहे है । विगत 15 दिवस में विभिन्न ग्रामों में 50 ट्रांसफार्मर बदले गए है।

विभिन्न ग्रामों में बदलवाये गये विद्युत ट्रांसफार्मरों की सूची
| 1. ग्राम देवराखुर्द हार कृषि 100 के.व्ही ट्रांसफार्मर । 2. ग्राम छिन्दहाई पिपरिया बड़ारी हार कृषि 100 के.व्ही ट्रांसफार्मर । 3. ग्राम चोरा 100 के.व्ही ट्रांसफार्मर । 4. ग्राम डीघी सुखाड़ी हार कृषि 100 के.व्ही ट्रांसफार्मर 5. ग्राम सिनगौड़ी नयी बस्ती घरेलू 25 के.व्ही ट्रांसफार्मर 6. ग्राम घुन्नौर हार कृषि 100 के.व्ही ट्रांसफार्मर 7. ग्राम घुन्नौर सांबर टोला कृषि 100 के.व्ही ट्रांसफार्मर 8. ग्राम मनघटा कृषि $ घरेलू 100 के.व्ही ट्रांसफार्मर 9. ग्राम टीकर कृषि 100 के.व्ही ट्रांसफार्मर 10. ग्राम छाता-बदेरा कृषि 100 के.व्ही ट्रांसफार्मर 11. ग्राम सिजहरा घरेलू 25 के.व्ही के 03 ट्रांसफार्मर । 12. ग्राम देवराखुर्द घरेलू 25 के.व्ही के 03 ट्रांसफार्मर । 13. ग्राम गाजर कृषि $ घरेलू 100 के.व्ही ट्रांसफार्मर 14. ग्राम पिपरियाकलां फुलहा बांध हार कृषि 100 के.व्ही ट्रांसफार्मर 15. ग्राम पिपरियाकलां घरेलू आदिवासी मोहल्ला 25 के.व्ही ट्रांसफार्मर 16. ग्राम करौदीखुर्द घरेलू 100 के.व्ही ट्रांसफार्मर 17. ग्राम डीघी घरेलू 63 के.व्ही.ट्रांसफार्मर । 18. ग्राम कलहरा घरेलू 100 के.व्ही ट्रांसफार्मर 19. ग्राम बिचपुरा घरेलू 100 के.व्ही ट्रांसफार्मर 20. ग्राम सकरी घरेलू 25 के.व्ही के 02 ट्रांसफार्मर । 21. ग्राम देवराखुर्द घरेलू 25 के.व्ही के ट्रांसफार्मर । 22. ग्राम पिपरा घरेलू 25 के.व्ही के ट्रांसफार्मर । 23. ग्राम बड़गैंया सलैया घरेलू 25 के.व्ही के ट्रांसफार्मर । 24. ग्राम बड़गैंया सलैया घरेलू 100 के.व्ही के ट्रांसफार्मर । 25. ग्राम खिरहनी कृषि 63 के.व्ही के ट्रांसफार्मर । 26. ग्राम कलहरा (गर्ग जी के घर के पास) घरेलू 25 के.व्ही के ट्रांसफार्मर । 27. ग्राम मनघटा घरेलू 63 के.व्ही. ट्रांसफार्मर । 28. ग्राम बनगवां घरेलू 25 के.व्ही के ट्रांसफार्मर । 29. ग्राम सलैया सिहोरा घरेलू 25 के.व्ही के ट्रांसफार्मर । 30. ग्राम पिपरा घरेलू 25 के.व्ही के ट्रांसफार्मर । 31. ग्राम उटिन टोला घरेलू 25 के.व्ही के ट्रांसफार्मर । 32. ग्राम सकरी 25 के.व्ही के 02 ट्रांसफार्मर । 33. ग्राम देवराखुर्द घरेलू 25 के.व्ही के ट्रांसफार्मर । 34. ग्राम बगैहा मोड होरी लाल के खेत वाला कृषि 25 के.व्ही के ट्रांसफार्मर । 35. ग्राम केवट सलैया कृषि 100 के.व्ही के ट्रांसफार्मर । 36. ग्राम जगुवा सिमरा टोला कृषि 100 के.व्ही के ट्रांसफार्मर । 37. ग्राम गैरतलाई हाट बाजार 63 के.व्ही के ट्रांसफार्मर । 38. ग्राम कन्नौर कृषि 25 के.व्ही के 02 ट्रांसफार्मर । 39. ग्राम केवलारी घरेलू 25 के.व्ही के ट्रांसफार्मर । 40. ग्राम कुंआ कृषि 100 के.व्ही के ट्रांसफार्मर । 41. ग्राम मचमचा कृषि 63 के.व्ही के ट्रांसफार्मर । 42. ग्राम खितौली ठाकुर बंगला कृषि 25 के.व्ही के ट्रांसफार्मर । 43. ग्राम बरमानी होरिया हार वाला कृषि 100 के.व्ही के ट्रांसफार्मर । 44. ग्राम कुन्दरेही बम्हनगवां घरेलू 25 के.व्ही के ट्रांसफार्मर । 45. ग्राम छाता-बदेरा कृषि 100 के.व्ही ट्रांसफार्मर 46. ग्राम देवराखुर्द कृषि 100 के.व्ही के ट्रांसफार्मर । 47. ग्राम मिढरा कृषि 25 के.व्ही के ट्रांसफार्मर ।48. ग्राम उटिन टोला घरेलू 25 के.व्ही के ट्रांसफार्मर । । 49. ग्राम मोहनी घरेलू 25 के.व्ही के ट्रांसफार्मर । 50. ग्राम मिढ़की घरेलू 25 के.व्ही के ट्रांसफार्मर ।
|
इसी तारतम्य में विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने क्षेत्रीय जनों से चर्चा के दौरान कहा कि उक्त प्रयास सतत् जारी है और ट्रांस फार्मर का सुधार सदैव जारी रहेगा। ज्ञात हो कि समस्या कितनी भी जटिल क्यो न हो क्षेत्रीय विधायक सन्जू भैया के संज्ञान मे आते ही उसका समाधान निश्चित है। बिजली की समस्या भी हल हो जाएगी इसके लिए सतत प्रयास जारी है जनता को थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है। हर एक कार्य को करने में थोड़ा समय तो लगता ही है।

