देवेंद्रनगर थाना प्रभारी अभिषेक पांडे ने रेत माफियाओं व अपराधियों पर कसा शिकंजा

अपराधों पर लगा विराम, कोरोना काल में गरीबों की करते रहे मदद

(भोपाल) जांबाज पुलिस जवान थाना प्रभारी अभिषेक पांडे ने पन्ना जिले मे जब से थाना देवेंद्रनगर का दायित्व संभाला, तब से क्षेत्र में अपराधों के ग्राफ में कमी एवं ला एंड आर्डर का पालन सख्ती से हो रहा है। लॉकडाउन में थाना प्रभारी अभिषेक पांडे की टीम द्वारा क्षेत्र में नजर रखी गयी l वही रेत माफिया, अपराधियों व कालाबाजारियों पर भी शिकंजा कसा है। जिस तरह से जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का निर्देश रहा उसमें थाना प्रभारी अभिषेक पांडे कहीं पीछे नजर नहीं आए। संकट के काल में अपने सिपाहियों एवं स्वयं की कर्तव्यनिष्ठा से लॉकडाउन का क्षेत्र में भरपूर पालन करवाया गया, वही क्षेत्र में कुछ लोग असामाजिक धन्धों को गुप्त में जमकर चला रहे थे तो अभिषेक पांडे की पैनी नजर से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया एवं उचित कार्यवाही कर पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा व अपनी ड्यूटी का भरपूर फर्ज निभाया है। उन्होंने यही नहीं अपितु सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजिंग, फेस मास्क जैसी छोटी छोटी बातों का अपने क्षेत्र में भरपूर पालन करवाया है l क्षेत्र में धारा 144 का भरपूर पालन किया गया साथ ही क्षेत्र के लोगों के सहयोग से आज क्षेत्र में कोरोना जैसी महामारी बहुत दूर है l प्रशासन की नीति एवं निर्देशों का पालन करते हुए कप्तान के आदेशों का भरसक पालन करने का प्रयास किया और वही क्षेत्र की जनता के सहयोग से लाकडाउन सफलतम रूप में चला। थाना प्रभारी अभिषेक पांडे ने क्षेत्रवासियों से यही अपील है कि जिस तरह से जनता ने इतने दिनों तक साथ दिया है, कुछ दिनों और नियमों व कायदे कानूनों का पालन करते हुए अपने गांव और जिला को बचाए एवं फेस मास्क सैनिटाइजिंग सोशल डिस्टेंसिंग आदि का विशेष ख्याल रखते हुए घर पर साबुन का प्रयोग करे, साबुन से बार बार हाथ धोए घर परिवार में रह रहे, बुजुर्गों का ख्याल रखें, गरीब लोगों की मदद करें एवं शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न ना करें l गरीबों की मदद और जन सहायता की जाए l

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें