समाजसेवी राहुल निगम, बृजेश रैकवार ने किया पीड़ित जरूरतमंदों को रक्तदान

आशुतोष गर्ग ने ब्लड बैंक में पहुंचकर जन्मदिन पर किया स्वैच्छिक रक्तदान

(पन्ना) अजयगढ़ के पीड़ित युवक अंकित दुबे को रक्त वीरों ने दिया नया जीवनदान , 3 दिन में तीन यूनिट खून की हुई व्यवस्था. समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी द्वारा सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित कर खून के लिए मांगी गई थी मदद। पन्ना जिले में खून कमी को लेकर संदेश जिले के रक्त वीरों के प्राप्त होते है एक व्यक्ति के लिए तीन तीन व्यक्ति स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए तैयार हो जाते हैं। ऐसा ही मामला पन्ना जिले के अजयगढ़ कस्बा निवासी अंकित दुबे 22 वर्ष के साथ हुआ जब उन्हें सगे चाचा एवं रिश्तेदारों एवं उनके मित्रों द्वारा रक्तदान करने से मना कर दिया गया। तब पीड़ित युवक की मां द्वारा जानकारी पन्ना जिले के समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी को दी गई। समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी द्वारा सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित किया गया। व्हाट्सएप पर संदेश प्राप्त होते ही 6 सितंबर 2021 की रात्रि को वनरक्षक सर्वजीत सिंह एवं 8 सितंबर 2021 को रवि कांत पाठक पृथ्वी ट्रस्ट संस्था एवं 10 सितंबर 2021 को समर्थन संस्था के जिला कोऑर्डिनेटर राहुल निगम द्वारा जिला चिकित्सालय में पहुंचकर पीड़ित युवक अंकित दुबे के लिए स्वैच्छिक रक्तदान किया गया । इसके साथ ही पन्ना शहर के बेनीसागर मोहल्ला निवासी समाजसेवी बृजेश रैकवार द्वारा भी एक पीड़ित जरूरतमंद व्यक्ति को जिला अस्पताल पन्ना में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया गया है।

आशुतोष गर्ग ने व जन्मदिन के उपलक्ष में दूसरी बार किया रक्तदान

पन्ना शहर के साइंस कॉलेज के सामने निवासरत आशुतोष गर्ग पिता रामनिवास गर्ग द्वारा अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में दूसरी बार जिला अस्पताल पन्ना के ब्लड बैंक में पहुंचकर रक्तदान स्वेच्छा से किया गया है। इस अवसर पर समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी लैब टेक्नीशियन दिलीप मिथुन खटीक एवं समर्थन संस्था के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें