ब्रेकिंग न्यूज़ : विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक पहुंचे दुखी परिवारों के बीच, कहा आपका विधायक आपके साथ
(कैमोर) ‘जन्म और मृत्यु तो सृष्टि का नियम है। इस संसार में जो आया है, उसे इस नश्वर संसार से एक न एक दिन जाना ही पड़ता है। परंतु किसी अपने के जाने का दर्द समाज में लोगों के द्धारा बाटने से कम होता है यही जीवन का नियम है’ विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक विधानसभा के कैमोर एवम सिंगौड़ी मंडलों में ऐसे परिवारों के बीच बैठने गए जिन परिवारों में पिछले दिनों जीवन का सबसे बड़ा दुख आया था उन्होंने कैमोर में श्री आशिक बेग के पिताजी स्व. श्री रमजान बेग के निधन पर, श्री दिनेश सिंह ठाकुर के बड़ेभाई स्व. श्री शेखर ठाकुर के निधन पर, अपने छोटे भाई समान स्व. श्री मनोज द्विवेदी के निधन पर, स्व. श्री नारायणदास बत्रा के निधन पर,नवाब खान के भाई स्व. मोहम्मद इशहाक खान के निधन पर इसी तरह सिंगौड़ी मंडल में विजयराघवगढ़ विधानसभा में गमी वाले परिवारों के बीच पहुंचने के क्रम में सिंगौड़ी मंडल के अंतर्गत मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण राजा पांडे के पिता स्व. भागवत प्रसाद पांडे के निधन पर, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुशील सोनी की माता स्व.श्रीमती गुलाब रानी सोनी के निधन पर, श्री नवलेश सिंह की बहन स्व.श्रीमती सुभाष सिंह के निधन पर सभी परिवारों के बीच पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त की ।

सभी घरों में पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर, प्रमोद सोनी, गुरुदीप सिंह बेदी, अशोक पाठक,पप्पू शर्मा,संतोष केवट, सोनू सेठी,सुदामा गर्ग,रजिया बेगम,जावेद मियादाद,किशन अग्रवाल, राहुल जायसवाल, शिवम पांडे,भवानी मिश्रा,डिप्पू बडगैया, निलेश रजक, दीनू ठाकुर,गुड्डू बघेल,संजू परौहा,मनीष नावेद, ओम प्रकाश तिवारी ने भी साथ रहकर अपनी संवेदनाएं दी ।
