आईजी और डीआईजी ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

(सतना) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सतना जिले में 12 सितम्बर रविवार को प्रवास के दृष्टिगत शिवराजपुर से सिंहपुर तक के ग्रामों में निर्धारित भ्रमण कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में रीवा रेंज के आईजी केपी व्यंकटेश्वर राव ने डीआईजी अनिल सिंह कुशवाह और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल और जनदर्शन कार्यक्रम रूट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आईजी ने व्यवस्था में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम धीरेन्द्र सिंह, पीएस त्रिपाठी, तहसीलदार रमेश कोल, मानवेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार, एसडीओपी हिमाली सोनी सहित कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें