ब्रेकिंग न्यूज़ : कांग्रेसजनों ने सरकार के विरुद्ध भरी हुंकार, राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन
(विजयराघवगढ़) विधानसभा के समस्त कांग्रेस संगठनों ने आज विजय राघवगढ़ मे जनपद पंचायत के सामने हल्ला बोल प्रदर्शन एवं राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा इस दौरान सभी ने डीजल पेट्रोल अनाज तेल खाद्य तेल एवं सिलेंडर में महंगाई एवं अपने विधानसभा में कई बड़ी कंपनियां जैसे एसीसी, अमहटा, वेलस्पन, बीएसएल एवं खदानें होने के बावजूद भी हमारे क्षेत्र का युवा बेरोजगार बैठा है

और क्षेत्र के विधायक ने आज तक कभी युवाओं की सुध नहीं ली ना रोजगार दिलाने का कभी प्रयास नही किया साथ ही क्षेत्र में बिजली की सबसे ज्यादा तंगी है लगभग आधे विधानसभा में ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं और पूरे विधानसभा मे ग्रामीण में बमुश्किल से 2 से 4 घंटे ही लाइट उपलब्ध हो रही है और बिजली के बिल लोगों को करंट मार रहे हैं
किसानों को कम बिजली मिलने के कारण उनकी फसलें सूख गई है कम वर्षा से किसान पहले ही परेशान था साथ ही सरकार ने उनके ऊपर बिजली का रेट बढ़ाकर और अधिक स्थिति बद से बदतर कर दी एवं विधानसभा विजय राघवगढ़ में राजा सरयू प्रसाद जी के किले को पुरातत्व विभाग से हटाकर किसी धनाढ्य विधायक या नेता को यह दिया जा रहा है ताकि उस पर हेरिटेज या होटल बना कर उससे कमाई कर सके और राजा सरयू प्रसाद जीके किले का स्वरूप बदला जा सके साथ ही यह क्षेत्रवासियों के अस्मिता पर भाजपा द्वारा हमला किया गया है इसको आम जनमानस व क्षेत्र के लोगों को नगवार गुजर रहा है और अपने विधानसभा में किसानों को सूखा राहत दिलाने बिजली के बिल किसानों के माफ करने एवं सुखी फसल का मुआवजा दिलाने के लिए विजय राघवगढ़ विधानसभा कांग्रेस ने भाजपा सरकार व भाजपा क्षेत्रीय विधायक को घेरा और इनके खिलाफ भाषण बाजी एवं उनके खिलाफ नारेबाजी की इसके पश्चात समस्त कांग्रेसियों ने मिलकर जनपद से चल कर एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली और इस दौरान लगभग डेढ़ सौ से ज्यादा पुलिस टीआई तहसीलदार व अन्य अधिकारी तैनात रहे
लेकिन कांग्रेस ने भी पूरी दमखम के साथ हजारों की संख्या में एसडीएम कार्यालय का घेराव किया और एसडीएम एवं एसडीओपी के सामने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा इस ज्ञापन में बिजली के बिल में कमी किसानों को सूखा राहत दिलाने क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मुहैया कराने और विजय राघवगढ़ की अस्मिता सरयू प्रसाद जी के किले के स्वरूप से छेड़छाड़ न किया जाए इसलिए सभी ने मिलकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा

इस दौरान आयोजक एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस सचिव श्याम तिवारी महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष माया चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस से शिवकुमार तिवारी, सुरेंद्र दुबे, शाहिद खान, शहजाद खान, ब्लॉक कांग्रेस बरही के अध्यक्ष पंडित संजय बिलौहॉ, ब्लॉक कांग्रेस सिंगौडी अध्यक्ष शरद द्विवेदी, विजयराघवगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास पांडे, मुड़वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू द्विवेदी, अजीत सिंह ,विपिन तिवारी, मनोज तिवारी अन्नु पाठक अमित सिंह बघेल रवि दुबे ओम प्रकाश रावत सोमनाथ मिश्रा सरवर खान कुकू मौलाना पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष सिंह गोलू तिवारी प्रेम लाल केवट तुकाराम विश्वकर्मा सच्चिदानंद मिश्रा शंकर शुक्ला रमेश राय अब्दुल खान सल्लू भाई संतोष तिवारी बुद्धू लाल केवट युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आश्चर्य तिवारी विधानसभा युवा उपाध्यक्ष सागर पांडे विधानसभा युवा उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय गुप्ता ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव ब्लॉक महामंत्री रवि तिवारी अखिलेश द्विवेदी ब्लॉक कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष अजमत अली ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष बरही तेज प्रकाश सिंह एवं प्रदीप सिंह रवि दुबे इमरान खान पप्पू टेलर प्रदीप बॉस इसराइल खान सनी सरदार रफीक खान सुनील पांडे शिव कुमार उपाध्याय सरवर खान ब्लॉक सेवादल उपाध्यक्ष राकेश राय रिंकू रतन सिंह अशोक उपाध्याय राम सुचित सोनी विपिन सिंह राजू अग्रवाल बलराज विश्वकर्मा सुनील दुबे मोनू सिंह जितेंद्र सिंह समरजीत सिंह निरंजन बर्मन हरि कचेर, कमलेश द्विवेदी लक्ष्मण रावत राजकुमार साहू एवं विधानसभा के समस्त कांग्रेस के सभी संगठनों के कार्यकर्ता पदाधिकारी एव हजारों की संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहे
