काम की तलाश में बैंगलोर गए युवक को बनाया गया बंधक, सूचना मिलने पर कुठला पुलिस ने कराया आज़ाद

(कटनी) रोजी रोटी की तलाश में बैंगलोर गए युवक को बंधक बना लिया गया था। इसकी जानकारी लगने पर कुठला पुलिस ने सक्रियता दिखाई और स्थानीय पुलिस की सहायता से युवक को मुक्त कराया। जानकारी अनुसार मदनपुर निवासी रामकुमार बैंगलोर में बंधक बना हुआ था जिससे कंपनी में मजदूरी तो कराई जा रही थी लेकिन पारिश्रमिक नहीं दिया जा रहा था। युवक को बाहर निकलने की आजादी भी नहीं थी। परेशान हो कर युवक ने अपने सहकर्मी के फोन से परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी। कुठला टिआई विपिन सिंह ने मामले से एसपी सुनील कुमार जैन को अवगत कराया और दिशा निर्देश प्राप्त कर ए एस आई विजेंद्र तिवारी, गौरव सेन को बंधक युवक की सहायता के लिए निर्देश दिए। उक्त टीम ने स्थानीय पुलिस की सहायता ली और युवक रामकुमार पटेल को आजाद कराते हुए, ट्रेन के माध्यम से उसे वापस बुलाया। स उ नि विजेंद्र तिवारी युवक को लेकर उसके घर पहुंचे और परिवार से मिलाया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें