नागरिकों के सहयोग से डेंगू हारेगा और मध्यप्रदेश जीतेगा

(भोपाल) “डेंगू से जंग-जनता के संग” जन-जागरूकता अभियान में नागरिकों के सक्रिय सहयोग से सफलता पायेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने डेंगू पर नियंत्रण के लिए प्रदेशव्यापी अभियान की भोपाल से शुरूआत की है। डेंगू खत्म करने तक यह अभियान जारी रहेगा। यह बात लोक- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने रायसेन में कही। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी “डेंगू से जंग-जनता के संग” जन-जागरूकता अभियान कार्यक्रम का रायसेन जिला मुख्यालय पर शुभारंभ कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने डेंगू रैपिड रिस्पॉस टीम के साथ डेंगू लार्वा को नष्ट करने वाले पाउडर और रसायन का स्प्रे से छिड़काव भी किया।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि डेंगू को फैलने से रोकने लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है। डेंगू से बचाव और रोकथाम के उपायों की जानकारी को जन-जन तक पहुँचाने के लिए यह जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। डेंगू पर नियंत्रण के लिए सरकारी अमला काम कर रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि डेंगू पर नियंत्रण तभी संभव होगा जब आमजन अभियान में सक्रिय भागीदारी करेंगे। डेंगू पर नियंत्रण के लिए घरों में कूलर, वाटर टेंक और आसपास गड्ढों में साफ पानी एकत्रित नहीं होने दें। हम अगर पानी को एकत्रित नहीं होने देंगे तो लार्वा नहीं बनेगा। लार्वा से डेंगू का मच्छर भी पैदा नहीं होगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि जगह-जगह एन्टी लार्वा और एन्टी मच्छर दवाईयों का छिड़काव कराया जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें