सीहोर की आयशा इंडस्ट्रीज केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट जिसमे 2 लोगों की हुई मौत

(सीहोर) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के पचामा इंडस्ट्रीज क्षेत्र में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसमें 2 लोगों की मौत हो गई है । दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर बिग्रेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जानकारी के मुताबिक पचामा इंडस्ट्रीज क्षेत्र में आयशा इंडस्ट्रीज केमिकल फैक्ट्री संचालित है. इसी फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है. फिलहाल पुलिस टीम बचाव कार्य के साथ इसकी जांच में जुटी हुई. मौके पर एसडीएम तहसीलदार भी पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर कर इस घटना पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने लिखा है कि पचामा इंडस्ट्रीज क्षेत्र में आयशा केमिकल फैक्ट्री में आग से हुई दुर्घटना में अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है. ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को इस गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं. वहीं इस दुर्घटना में हताहत हुए परिजनों को राज्य सरकार की ओर से चार चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. इस दुख की घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।

फैक्ट्री के अंदर मृतकों में एक पुरुष और एक महिला है. आग लगने का कारण अज्ञात है. वहीं फैक्ट्री में फंसे और झुलसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. फैक्ट्री में आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. मीडिया से चर्चा करते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि यह सरकार की लापरवाही है. गरीब मजदूर के साथ अन्याय हुआ है इस घटना को लेकर मैं मुख्यमंत्री से बात करूंगा. मृतक और पीड़ितों को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद दी जाए और जिन लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया है उन पर कार्रवाई की जाए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें