‘आयुष्मान भारत निरामयम योजना”

Advertisement

(उज्जैन)  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय शर्मा ने बताया कि आयुष्मान भारत ‘निरामयम’ मध्यप्रदेश योजना तीन वर्ष पूर्ण कर रही है, इस अवसर पर दिनांक 15 से 30 सितम्बर 2021 तक आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जायेगा, जिसका उद्देश्य जन सामान्य में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना एवं आयुष्मान भारत मध्यप्रदेश ‘‘निरामयम’’ योजना के अन्तर्गत मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराना है। आयुष्मान भारत ‘निरामयम’ मध्यप्रदेश योजना के अन्तर्गत प्रतिवर्ष प्रति परिवार 5 लाख रूपयें तक का निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। परिवार के आकार या उम्र की कोई सीमा नही है। इलाज की सुविधा राज्य शासकीय अस्पताल एवं चिन्हित प्रायवेट अस्पतालों में उपलब्ध है।
पात्र परिवार के सदस्यों को किसी भी रोग बीमारी की स्थिति में शासकीय अस्पताल में अथवा चिन्हित निजी अस्पताल जाकर दिखाना होगा। वहां पर डॉक्टर उनकी जांच करके उपचार देंगे। यदि वह उपचार सरकारी अस्पताल में संभव होगा तो उन्हें वहां भर्ती करा दिया जायेगा और यदि वह इलाज मेडिकल कॉलेज में ही संभव होगा तो उन्हें वहां रेफर कर दिया जायेगा। जहां तय पैकेज के अनुरूप उन्हें उपचार मिल सकेगा।
जिला चिकित्सालय उज्जैन मे स्थापित आयुष्मान कक्ष क्रमांक-06 सेठी बिल्डींग, उज्जैन एवं जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर आयुष्मान कार्ड बनाये जाते है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिये अपना समग्र आई.डी., आधार कार्ड/कोई भी सरकारी दस्तावेज पहचान-पत्र, समग्र आई.डी., या राशन कार्ड लेकर उपस्थित होवें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें