खनिज साधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह का दौरा कार्यक्रम

(सतना)  प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह 25 सितम्बर 2021 को पन्ना से प्रस्थान कर प्रात: 11:15 बजे रैगांव पहुंचेंगे एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ जनदर्शन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मंत्री श्री सिंह सायं 5 बजे कोठी पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं सायं 5:30 बजे पन्ना के लिये प्रस्थान करेंगे।

     खनिज मंत्री श्री सिंह 26 सितम्बर को पन्ना से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे बारापत्थर (नागौद) पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत दोपहर एक बजे सेमरवारा, अपरान्ह 3 बजे मझगवां, अपरान्ह 4 बजे धौरहरा एवं सायं 5 बजे बसुधा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत सायं 6 बजे बसुधा से पन्ना के लिये प्रस्थान करेंगे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें