राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने सभी कलेक्टर को ईव्हीएम की एफएलसी समय-सीमा में पूरी करने के दिए निर्देश

राज्य निर्वाचन आयोग में नियंत्रण कक्ष स्थापित

(भोपाल) जिलों से निर्वाचन कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के आदान-प्रदान के लिये राज्य निर्वाचन आयोग में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का प्रभारी उप सचिव श्री राजकुमार खत्री को बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष सहायक श्री सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी को बनाया गया है। इनका मोबाइल नंबर- 8839181327 है। नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नंबर- 0755-2551076 है।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोग की वेबासाइट में निर्वाचन से संबंधित सभी जानकारियाँ अद्यतन करें। साथ ही राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा चाही गई जानकारियाँ समय-सीमा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

समय-सीमा में पूरी करें ईव्हीएम की एफएलसी

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये ईव्हीएम की एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिये हैं। इस कार्य के लिये सभी जिलों में इंजीनियर्स भेजे जा चुके हैं।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि सभी जिलों में 20 मई से ईव्हीएम की एफएलसी शुरू कर दी गई है। यह कार्य बिना किसी अवकाश के 7 दिन में पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं। जिलों में कुल 53 हजार 982 कंट्रोल यूनिट और एक लाख 62 हजार 745 बैलेट यूनिट की एफएलसी की जानी है। एफएलसी के लिये इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के 387 इंजीनियर्स जिलों में भेजे गये हैं। साथ ही 10 संभाग स्तरीय और एक राज्य स्तरीय को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें