!!.उपचुनावों के आते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगा दी सौगातों की झड़ी.!!

कांग्रेस में हड़कंप दमोह फार्मूले पर भरोसा, बसपा व सपा की बागियों पर नजर निर्दलीयों की कुश्ती

(भोपाल) मध्य प्रदेश में उपचुनावों का डंका बजते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबरदस्त एक्टिव हो गए हैं l शिवराज ने स्वयं उपचुनाव वालें क्षेत्र में पहुंचकर चुनावी माहौल को गरमा दिया है l केंद्रीय नेतृत्व ने सौगातो की झंड़ी लगा दी है, जनदर्शन के नाम पर करोड़ो की सौगात देकर लोगों को फीलगुड कराने की कोशिश कर रहे हैं l उपचुनाव में नूरा कुश्ती के खेल में दावेदार बेचैन नजर आ रहे हैं l कांग्रेस की रणनीति के आगे भाजपा में दल बदल का खेल चल रहा है l कांग्रेस भी दमोह विधानसभा उपचुनाव में फार्मूले पर जीतने की उम्मीद कर रही है l मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खंडवा पहुंचकर पीएम आवास योजना के तहत प्रदेश में 79 हजार 39 हितग्राहियों को 627 की सहायता राशि दी, खंडवा में 50253 कार्यों का भूमि पूजन किया l रैगांव में 44 करोड़ कार्यों की सौगात दी l पृथ्वीपुर में पानी पहुंचाने के लिए 270 करोड़ों रुपए और सिविल अस्पताल की सौगात दी l जोवट में आदिवासियों को हेलीकॉप्टर से सैर कराई व 10 किलोमीटर मार्ग की सौगात दी, 70 करोड़ की 127 कार्यों का भूमि पूजन किया l प्रदेश के मुखिया शिवराज के इस कमरतोड़ दौरे से कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है l रणनीति बनाने में जुटी कांग्रेस 4 सीटों के उपचुनाव में दमोह फार्मूले के भरोसे है l उप चुनाव की तारीख घोषित होते ही दावेदारों में बेचैनी बढ़ने लगी है l भाजपा और कांग्रेस के बागियों पर बसपा एवं सपा की नजर है l निर्दलीयों की कुश्ती से दलो में बेचैनी हैं l

रिपोर्ट : पंकज पाराशर छतरपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें