ब्रेकिंग न्यूज: जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ में भ्रष्टाचार की शिकायत पर नही हो रही कार्यवाही

अधिकारियों की लापरवाही से रोड का पानी जा रहा है घरों के अंदर

(बरही) शासन द्वारा ग्रामीणों के आवागमन की सुविधा के लिए रोड का निर्माण कराया जाता है लेकिन अधिकारियों की मिलिभगत के कारण ग्रामीणों को सुविधा की जगह परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विजयराघवगढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पड़रिया के ग्राम वासियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के अन्तर्गत निर्माण की गई रोड से बारिश होने पर रोड का पानी ग्राम वासियों के घरों के अंदर घुस रहा है क्योंकि ठेकेदार द्वारा जो रोड बनवाई गई है वह काफी ऊंची है और पानी निकासी की व्यवस्था नही की गई है। इसके बारे में जब ग्रामवासियों ने सरपंच एवं सचिव से मिलकर चर्चा की तो उन्होने बताया कि हमने 3 माह पहले इस समस्या के निराकरण हेतु इसकी जानकारी जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ में दे चुके हैं।

ठेकेदार की लापरवाही उसे रोड में जाने वाला पानी घरों के अंदर घुस रहा है जिसमें कई लोगों का मकान पानी घुसने की वजह से गिर गए हैं सरपंच के द्वारा बताया गया कि हमारे ग्राम पंचायत पड़रिया में प्रधानमंत्री रोड बनी थी जिसके कारण पूर्व तो बन गई लेकिन रोड में जो नालियां रहती हैं। और सही तरीके से न बनने के कारण नालियों का पानी घरों में घुस रहा है ।और कई लोगों का मकान भी गिर गया है। जिसमें ग्राम वासियों द्वारा कहां जा रहा है। कि अच्छी तरीके से रोड न बनने के कारण घरों में पानी घुस रहा है। अभी तक कहा भी जा रहा है गांव वासियों द्वारा की हम अच्छे से रह नहीं पाते हैं। क्योंकि पानी ना नाली से निकलने के वजह पानी नाली के ऊपर से हमारे घरों में घुसता है। इसके वजह से हमको कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है ।

रिपोर्ट : मुकेश बर्मन , आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ बरही 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें