ब्रेकिंग न्यूज़ : वृद्ध दिवस के अवसर पर धूमधाम से वृद्धजनो का किया गया सम्मान

(कुन्दरेही) बहुत सौभाग्य से हमारे  ग्राम पंचायत कुन्दरेही के  मोहल्ला बम्हनगवां में वृद्ध दिवस के अवसर पर ग्राम के वृद्धजनो का सम्मान करने और आशीर्वाद प्राप्त करने का मौका मिला। उक्त उद्गार कार्यक्रम की शुरूआत ग्राम के सरपंच द्वारा भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप  प्रज्वलित एवं  मालार्पण कर किया गया।  ग्राम सचिव व रोजगार सहायक धनेश जी द्वारा कार्यक्रम की उद्देश्यों की विधिवत जानकारी सभी ग्रामवासियों को प्रदान की गई ।

इसके उपरान्त ग्राम के वृद्धजनो का स्वागत नारियल व गमछे के सांथ तिलक वंदन कर आशीर्वाद अनिल दुबे एवं समस्त युवाओ के द्वारा प्राप्त किया गया । कार्यक्रम डी. डी. पांडेय , मुरलीधर पांडेय , शंकर शुक्ला  , आदित्य दुबे , पवन दुबे , सन्ने कोल, महगू कोल , दसई यादव, रामदास यादव, बसंता गौड़, आदि की उपस्थिती  में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम स्वल्पाहार के बाद राष्ट्रगान के साथ  सम्पन्न हुआ।  कार्यक्रम का संयोजन ग्राम के युवा समाज सेवी अनिल दुबे द्वारा किया गया ।

रिपोर्ट : मुकेश बर्मन , आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ बरही 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें