जिला पंजीयक ने एक स्टाम्प वेण्डर का लाईसेन्स किया निलंबित
कटनी – जिला पंजीयक नवमीदास चौकीकर ने एक प्रकरण पर संज्ञान लेते हुये स्टाम्प वेण्डर प्रीति मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुये संबंधित का लाईसेन्स निलंबित कर दिया है। वहीं मुख्यालय उप पंजीयक को स्टाम्प वेण्डर्स का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं। वहीं समस्त सेवा प्रदाताओं, स्टाम्प वेण्डर्स की बैठक लेकर अवगत कराने के लिये कहा गया है कि भविष्य में किसी भी स्टाम्प वेण्डर्स एवं सेवा प्रदाताओं द्वारा अनुचित रुपयों की मांग करते पाये जाने पर संबंधित को जारी अनुज्ञप्ति के रद्दीकरण की कार्यवाही नियमानुसार की जायेगी।
