स्वसहायता समूहों के बुककीपरों को दिया गया प्रशिक्षण
कटनी – आजादी के 75वे अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत संकुल स्तीरय संगठन जनपद पंचायत कटनी द्वारा तीन दिवसीय सीएलएफ पदाधिकारियों एवं मास्टर बुककीपर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम शबाना बेगम ने बताया क इस प्रशिक्षण में स्वसहायता समूह के 35 मास्टर बुककीपर ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक वंदना जैन और सहायक जिला प्रबंधक एवं प्रदीप जैन द्वारा आंतरिक अंकेक्षण के संबंध में जानकारी दी। जिसमें बताया कि इस प्रक्रिया में हमारे द्वारा की गई गलतियों का पता चलता है और उससे संबंधित त्रुटि सुधार की जा सकती है। आंतरिक अंकेक्षण का उपयोग हम अपने कार्यप्रणाली में सुधार एवं संस्था में पारदर्शिता व कुशल प्रबंधन में कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान यह भी जानकारी दी गई कि आंतरिक अंकेक्षण से संस्थाओ के सदस्यों में वित्तीय अनुशासन के साथ साथ प्रशासनिक संचालन संबंधी आत्म विश्वास की वृद्धि होगी।
इस अवसर पर जिला प्रबंधक संजय सोंधिया, यंग प्रोफेशनल नेहा व्यास एवं विकासखण्ड कटनी से विकासखण्ड प्रबंधक राजेश खरे एवं रामचंद राजपूत उपस्थित रहे।
