नशामुक्ति हेतु सामाजिक चेतना, जागृति और एक जुट होकर मजबूत प्रयास करने की जरूरत है – प्रथा संस्था

(मुरैना) गांधी जयंती 2 से 8 अक्टूबर 2021 पर आयोजित मद्य निषेद सप्ताह के तहत 2 अक्टूवर 2021 को ग्राम पंचायत सिलगिला, में दोपहर 12 बजे से विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें नशामुक्ती पर कार्यक्रम, प्रदर्शनी का आयोजन सामाजिक न्याय एंव निःशक्तजन कल्याण विभाग मुरैना के सयुंक्त प्रयासो से प्रथा समाज सेवा एवं महिला उत्थान समिति द्धारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी के चित्र पर मार्ल्यापण कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रथा संस्था से नितिन शिवहरे, जनपद पंचायत मुरैना से ग्राम सामाजिक एनिमेटर हरिओम शर्मा, श्रीमती मीना केन सहित ग्राम के गड़मान्य नागरिक उपस्थित रहे। नशामुक्ति कार्यक्रम में वक्ताओं के द्वारा नशे पर उद्बोदन दिया। जिसमें मद्यपान से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में सबको अवगत कराया गया। प्रथा समाज सेवा एंव महिला उत्थान समिति के द्वारा सिलगिला पंचायत भवन में ग्रामीणों के लिए नशामुक्ति पर प्रदर्शनी लगाई गयी।
कार्यक्रम में प्रथा संस्था से नितिन शिवहरे ने कहा कि नशा वह सामाजिक बुराई है जिसे केवल कानून और दण्ड के बल पर दूर नहीं किया जा सकता है जिदंगी तबाह करने वाली इस सर्वनाशी नशामुक्ति हेतु सामाजिक चेतना, जागृति और एक जुट होकर मजबूत प्रयास करने की जरूरत है। नशा छोडना आसान नहीं है पर नामुमकिन भी नहीं। धैर्य रखकर इस आदत से छुटकारा पाया जा सकता है नशामुक्ति के लिऐ परिवार का रोल बहुत बड़ा होता है। परिवार के सभी सदस्यों को मजबूत रहकर साथ देना चाहिए। जनपद पंचायत मुरैना के ग्राम सामाजिक एनिमेटर हरिओम शर्मा ने कहा सभी पंचायते नशामुक्ति अभियान चलाऐं जिसमें पंचायत को नशामुक्ति घोषित होने पर सरकार की ओर से पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह अभियान  सरकार ने गॉव में बढते नशे की रोकथाम के लिए शुरू किया है। जिसे योजनाबद्व तरीके से ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा। इसमें ग्रामीणों को नशा ना करने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ ग्राम सभाओं का आयोजन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के अन्त में मद्यपान, तम्बाकू गुटका, एवं धूम्रपान की लत एंव नशीले मादक पदार्थो का उपयोग ना करने की शपथ दिलाई तथा सभी ने हाथ उठाकर संकल्प लिया के वे खुद भी नशे का सेवन कभी नही करेगे और दूसरों को भी इससे दूर रहने की सलाह देंगे। कार्यक्रम में गॉव की सरपंच इमरती देवी, सचिव सुरेश कोरव, रोजगार सहायक नरेंद्र सिंह, शिक्षक जागेश शर्मा, सामंत सिंह सहित जनसमुदाय उपस्थ्ति थे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें