समाज की मुख्यधारा से जुड़े, नशा छोड़ें, बच्चों को शिक्षा से जोड़ें

Advertisement

कटनी  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पुलिस गांव गांव कार्यक्रम आयोजित कर उन लोगों को नशे से दूर करने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के निर्देशन पर कुठला थाना क्षेत्र के करहिया गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करहिया सहित आसपास के 4-5गांव में नरगडि़या समाज के लोग कच्ची शराब बनाने के साथ उसका विक्रय करते हैं। समाज के लोगों को नशे के कारोबार से दूर करने और उनकी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुनील जैन मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित ग्रामीणों को समझाइश दी और कहा कि नशे का सेवन नहीं करें, संपूर्ण गांव को नशा मुक्त बनाने की उन्होंने शपथ दिलाई। साथ ही गांव के लोगों से अपील करते हुये कहा कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का प्रयास करें ताकि एक अच्छे नागरिक बन सके और स्वस्थ समाज की स्थापना करें। सीएसपी शशिकांत शुक्ला ने लोगों को संबोधित किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें