ठगी के शिकार हुए बेरोजगारों को विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने वापस दिलाया उनका पैसा

         बेरोजगार युवाओं के चेहरे पर वापस आई खुशी, सभी ने लगाए संजू भैया जिंदाबाद के नारे

 नौकरी का झांसा देकर युवक ने कई लोगों से ली थी राशि, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने ललितपुर से पकड़ा

कटनी  लॉटरी, रोजगार दिलाने, एटीएम कार्ड बंद होने जैसी सूचना देकर लोगों से पैसे ऐंठकर धोखाधड़ी के मामले रोजाना सामने आते हैं। जिसमें जिला प्रशासन, जिला पुलिस द्वारा लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी समय-समय पर दी जाती है। ऐसा ही एक मामला विजयराघवगढ़ क्षेत्र का सामने आया, जिसमें आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को रोजगार दिलाने के नाम पर ललितपुर उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक ने धोखाधड़ी से पैसे ले लिए और भाग निकला। लोगों की शिकायत पर विजराघवगढ़ विधायक संजय सतेन्द्र पाठक व पुलिस की तत्परता से युवक को 24 घंटे के अंदर पकड़कर पीडि़तों की राशि वापस कराई गई।

 ललितपुर उत्तर प्रदेश निवासी आशीष नामदेव नामक युवक ने विजयराघवगढ़ क्षेत्र के गांवों में बेरोजगार युवक-युवतियों से संपर्क किया और आयुष्मान योजना के तहत 12 हजार रूपये से 55 हजार रूपये तक की नौकरी दिलाने के नाम पर राशि ले ली। युवक ने लोगों से ढाई हजार रूपये से लेकर एक लाख रूपये तक वसूले और भाग निकला। पीडि़तों ने विजयराघवगढ़ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और क्षेत्रीय विधायक श्री पाठक को भी मामले की सूचना दी। विधायक ने मामले में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन से चर्चा की। जिसके बाद एसडीओपी विजयराघवगढ़ व थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ ने सक्रिय होते हुए युवक आशीष नामदेव को ललितपुर से 24घंटे के अंदर पकड़ा और विजयराघवगढ़ लाकर पीडि़तों की धन राशि वापस दिलाई। विधायक श्री पाठक ने पुलिस के कार्य की सराहना कि साथ ही लोगों से अपील करते हुये कहा है कि लाटरी फंसने, नौकरी दिलाने या एटीएम आदि बंद होने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और ऐसे लोगों की बातों में बिल्कुल न आएं। इस तरह कोई मामला सामने आता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

रिपोर्ट : संतोष प्रसाद तिवारी , आरपीकेपी इंडिया न्यूज़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें