एसीसी विद्या सारथी आनलाईन छात्रवृत्ति से उच्च शिक्षा हेतु कटनी जिले के 139 छात्र हुए लाभान्वित
(कैमोर) डायरेक्टर प्लांट के. आर. रेड्डी के मार्गदर्शन में एसीसी ट्रस्ट कैमोर सीमेंट वर्क्स के तत्वावधान में सी.एस.आर. कार्यक्रम के अन्तर्गत एस.एम टी.आई. कैमोर के प्रांगण में एसीसी विद्या सारथी छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत् कटनी जिले के 139 छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु 20 लाख रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गयी है जो कि सहयोगी जन मंगल संस्थान के सहयोग से सीधा बच्चों के बैंक खांतों मे हस्तांतरित की गई।
ज्ञात हो की इस विशेष योजना का शुभारंभ वर्ष 2017 में किया गया था जिसके तहत् 4 वर्षों में कटनी जिले के 484 मेधावी और जरुरतमंद बच्चों को 73.3 लाख रुपयों की राशि हस्तांतरित की जा चुकी हैं। इसके अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2017-18 मे 102 विद्यार्थीयों कों 15.60 लाख रूपये, 2018-19 मे 115 विद्यार्थीयों को 18.65 लाख रूपये की छात्रवृत्ति एवं शैक्षणिक सत्र 2019-20 में 128 विद्यार्थीयों को 19.05 लाख रूपये की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की गयी थी।
वर्ष 2020-21 में कटनी जिले के लाभांवित हुए इन 139 छात्र-छत्राओं मे 36 इंजीनियरिंग, 16 डिप्लोमा, 14 आई.टी.आई., 57 अंडर ग्रेजुऐट, 11 पोस्ट ग्रेजुऐट, 3 जीएनएम (नर्सिंग) व 2 बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थी शामिल है। इन 139 छात्र-छत्राओं मे 63 ऐसे छात्र है जिन्होने गत वर्ष भी योजना का लाभ प्राप्त किया।
लाभान्वित हुए छात्रों मे कटनी, कैमोर, विजयराघवगढ़ के अलावा जिले के सभी विकासखण्डों के मेधावी छात्र-छात्राएँ शामिल है। एन.एस.डी.एल. (नेशनल सेक्यूरिटीस डिपोसिटरी लिमिटेड) के सहयोग से संचालित इस ऑनलाइन छात्रवृत्ति को प्रदान करने का उद्देश्य जिले के मेधावी एवं संसाधनहीन छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना व उन्हें सहयोग प्रदान करना है। जिला शिक्षा विभाग के सहयोग से एसीसी ट्रस्ट कैमोर टीम के द्वारा सभी शैक्षणिक संस्थानों तक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन के सम्बंध में सूचित किया गया जिसके कारण जिले भर से छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन भरे गए. साथ ही टीम द्वारा गाँव और पंचायत स्तर पर भी प्रचार प्रसार किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेड एच.आर. (एशिया एवं एसीसी) बी.के. मिश्रा द्वारा चयनित बच्चों को सांकेतिक चेक व सर्टिफिकेट वितरित किए गए। बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने सामाजिक दायित्व के प्रति कंपनी के दृढ़ संकल्प पर प्रकाश डाला एवं सी.एस.आर कार्यक्रम के अंतर्गत विकास की दिशा में किए जाने वाले सभी अभिनव पहल की सराहना की। इस अवसर पर डायरेक्टर अमेहटा प्रोजेक्ट श्री मनोज शर्मा, हेड एच.आर. कैमोर श्री एच.पी. सिंह, हेड फाइनेंस श्री शिवपूजन गुप्ता, हेड माइनिंग श्री मनोज शंकर सिंह, श्री डी.पी. गौतम, हेड सिक्युरिटी श्री नीरज सिंह और श्री अमरीश उपाध्याय की विशेष उपस्थिति रही। समस्त अधिकारियों ने विद्यार्थीयों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए आसपास के 50 बच्चों को बुलाकर ही यह कार्यक्रम किया गया। बहरहाल सभी बच्चों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की राशि हस्तांतरित हो गई है जिसको पाकर वे काफी उत्साहित है।
कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन श्रीमती ऐनेट एफ बिश्वास द्वारा किया गया एवं श्री एच.पी. सिंह द्वारा सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।
छात्रवृत्ति प्राप्त करने वालो में से सलैया कोहारी की महिमा बेन, बरापार से हिमांशु कोल, कैमोर से आसिफ बशीर खान, दिव्या गुप्ता, स्वप्निल मिश्रा एवं उनकी माता ने एसीसी प्रबन्धन को आभार व्यक्त करते हुए कम्पनी के द्वारा किये जा रहे इस अथक प्रयास की सराहना की। ग्राम अमेहटा से जी.एन.एम. नर्सिंग की छात्रा दीपमाला कोल ने कहा यह छात्रवृत्ति उसके कॉलेज के सबसे बड़े प्रॉब्लम का सबसे बड़ा सोल्यूशन है। कॉलेज की फीस भरने के साथ इंटर्नशिप शुरू करने हेतु इस छात्रवृत्ति ने उसको बहुत बड़ी आर्थिक राहत दी है।
इस योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु एन.एस.डी.एल. (मुंबई) के श्री आशीष गुप्ता के साथ एसीसी ट्रस्ट कैमोर टीम के श्रीमती ऐनेट एफ बिश्वास, अमित बाग, मनीष शर्मा, पंकज द्विवेदी, महेंद्र खरे, लोकेश वासूले, गणपत पवार, अमित सोनी, पीयूष लाल, ओमप्रकाश पाठे, अयोध्या तिवारी, श्रीमती वेणु शाक्या, श्रीमती वंदना डेविड, पूजा तिवारी, सुनील बर्मन व सुशील कुमार की विशेष भूमिका रही।
रिपोर्ट : संतोष प्रसाद तिवारी , आरपीकेपी इंडिया न्यूज़
