ब्रेकिंग न्यूज़ : बिजली विभाग की घोर लापरवाही से ग्राम पंचायत पड़रिया में छाया घोर अंधकार

(बरही) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गरीबों का मसीहा कहा जाता है और न केवल पूरे प्रदेश में बल्कि पूरे देश में वह मामा के नाम से प्रसिद्ध है। उनके द्वारा अपने प्रदेश के भांजे -भांजीयों के लिए प्रत्येक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है जिससे उनका सर्वागीण विकास हो सके लेकिन कुछ अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना होने के कारण उनकी छवि को लगातार धूमिल किया जा रहा है। इतना ही नहीं क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक भी अपने क्षेत्रवासियों की हर एक समस्याओं का त्वरित समाधान करते हैं लेकिन अधिकारी भी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जरा सा ध्यान हटते ही अपना रंग दिखाना चालू कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के कटनी जिले की विधानसभा विजयराघवगढ़ ग्राम पंचायत पड़रिया में देखने को मिला है जहां पर गांव का ट्रांसफार्मर विगत 2 वर्षों से से खराब होने की वजह से गांव के लोग अंधेरे में रह रहे हैं। उनके द्वारा आर पी के पी इंडिया न्यूज के रिपोर्टर मुकेश बर्मन को बताया गया कि हमारे ग्राम पंचायत में 3 ट्रांसफार्मर जले हुए हैं यहां के बिजली विभाग के अधिकारी कोई भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ध्यान नहीं दे रहे हैं । उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में जहरीले जानवरों का खतरा एक ओर जहां बना हुआ है वहीं यहां के बिजली विभाग के अधिकारी नर अंदाज करते हुए दिखाएं दे रहे हैं। जहां अंधेरे में रहने को मजबूर गांववासी बोल रहे कि हम तो रह लेंगे लेकिन हमारे बच्चे कहां जाएंगे। लाइट ना होने पर उनकी पढ़ाई पर भी दिक्कत आ रही है। बिजली विभाग के अधिकारी अपनी लापरवाही से निरंतर जन चर्चा का विषय बने रहते हैं लेकिन अब देखना यह है कि कब तक ट्रांसफार्मर बिजली विभाग के द्वारा नहीं बनवाया जाता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें