सामने आई नेहा धूपिया और अंगद बेदी के न्यूबोर्न बेबी की पहली झलक

(नई दिल्ली) अभिनेत्री नेहा धूपिया ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे के रूप में बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को नेहा के अभिनेता पति अंगद बेदी ने फैंस के साथ साझा किया था। वहीं अब शुक्रवार को नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें व वीडियो साझा की हैं। इन तस्वीरों में अंगद बेदी बेटी मेहर को गोद में लिए नजर आ रहे हैं, वहीं नेहा धूपिया भी अपने न्यूबोर्न बेबी को प्यार से थामे हुए नजर आ रही हैं।हालांकि इन तस्वीरों में नेहा और अंगद ने अपने बेटे को पूरी तरह से कवर किया हुआ है। लेकिन इसके साथ ही नेहा और अंगद ने जो वीडियो साझा किया है, उसमें उनके बेटे के नन्हें पैर नजर आ रहे हैं, जिसे अंगद बड़े प्यार से सहला रहे हैं।

उल्लेखनीय है, अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने लम्बे रिलेशनशिप में रहने के बाद 10 मई 2018 को शादी कर ली थी। शादी के छह महीने बाद 18 नवंबर को नेहा और अंगद अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी मेहर के माता-पिता बन गए थे। वहीं इस साल 3 अक्टूबर को नेहा ने अपने दूसरे बच्चे के रूप में बेटे को जन्म दिया। दूसरे बच्चे के जन्म से नेहा और अंगद का परिवार पूरा हो गया है और दोनों अपने नन्हे बच्चे के आगमन से बहुत खुश और उत्साहित हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें