मौसम में बदलाब हो रहा है, नियमित हो लार्वा सर्वे व बुख़ार के रोगियों का सर्वे – डीएमओ अखिलेश दुबे
(भोपाल) मौसम बदल रहा है बार बार ठंडक और गर्मी का एहसास हो रहा है, ऐसे मौसम में सतर्क रहने की आवश्यकता है। अतः आप सभी बचाव हेतु नियमित प्रयत्नशील रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर तिवारी के निर्देशन में आशा व सी एच ओ का प्रशिक्षण रखा गया इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी श्री अखिलेश दुबे ने आशा प्रशिक्षण में व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधी नगर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से प्रशिक्षण के दौरान कहा की नियमित लार्वा सर्वे व बुख़ार के रोगियों का सर्वे करें, मौसम में बदलाब हो रहा है, ऐसे मौसम में मच्छर ज्यादा संख्या में अंडा देते है चूंकि, जगह जगह पानी हर गया है, मादा मच्छर हमेशा रुके या जमा हुए पानी मे अंडा देती है, अंडे से लार्वा, एवं लार्वा से अंत मे प्यूपा में बदलकर मच्छर बनता है इस प्रक्रिया में लगभग 10 से 12 दिन लगते है अतः हमें अपने क्षेत्र में ध्यान रखना है एवं लोगो को समझाना है की जो सकोरे या अन्य वर्तन पक्षियों को पानी पिलाने हेतु रखे थे उन्हें उलटकर या ढक कर अपने घर के अंदर रखले क्योंकि ये पात्र पानी संचय और लार्वा की पैदाइश के लिए बहुत अनुकूल है इससे डेंगू एवं मलेरिया फैलने की संभावना होती है, सभी आशा बुख़ार के रोगी की तुरंत मलेरिया की जांच करे। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि शहर में डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में नगर निगम, मलेरिया व एम्बेड टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है एवं नियमित लार्वा सर्वे व विनिष्टिकरण की कार्यवाही हो रही है। प्रशिक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी गांधी नगर डॉ आर. कुमार ने सभी से कहा की क्षेत्र स्तर पर नियमित मलेरिया व डेंगू की रोकथाम हेतु प्रयास हो क्षेत्र में सभी लोग लोगो को डेंगू एवं मलेरिया से बचाव हेतु बताये। मलेरिया निरीक्षक उर्मिला सिंह व सतीश तिवारी ने उपस्थित सभी से कहा कि किसी भी प्रकार की दवाइयों की उपलब्धता एवं तकनीकी समस्या में समाधान हेतु हमे बताएं जिससे के अपने अपने क्षेत्र में निर्वाध से कार्य हो सके। वही जिला मलेरिया सलाहकार श्रीमती रुचि सिलाकारी द्वारा सिविल डिस्पेंसरी बैरागढ़ का भ्रमण किया एवं मलेरिया डेंगू के बारे में जाना। जिला मलेरिया अधिकारी श्री अखिलेश दुबे व मलेरिया निरीक्षक श्रीमती उर्मिला सिंह ने विभिन्न वार्डो में जाकर टीम के द्वारा किया जा रहा लार्वा सर्वे के कार्य का निरीक्षण किया, साथ ही टीम से कहा की आप लोग बहुत अच्छी मेहनत कर रहे है, जिससे समुदाय में लोग जागरूक हो रहे है, और यह मेहनत हम लोग सभी मिलकर नियमित करते रहेंगे जिससे कि जिले से मच्छरजनित बीमारियों का खात्मा निश्चित होगा।

