विजयादशमी को बरही थाना में विधि विधान से की गई शस्त्र पूजा

(बरही) पुलिस अधीक्षक कटनी सुनील जैन के निर्देशन पर विजयादशमी के शुभ अवसर पर बरही थाना मे शस्त्र का विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। थाने में उपलब्ध गन और शस्त्र जिससे दुश्मनों को सबक सिखाया जाता है उसकी पूजा बड़े हर्ष उल्लास के साथ की गई।

इसके साथ ही 100 वाहन जो कि समय पर पहुंचकर विपत्ति में पड़े नागरिकों की रक्षा करता है उसका पूजन भी थाना प्रभारी बरही संदीप आयाची के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस थाना के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट : मुकेश कुमार बर्मन , आरपीकेपी इंडिया न्यूज़, बरही 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें