ब्रेकिंग न्यूज : शिवराज की जन हितैषी सरकार में गरीबों की गिर गई झोपड़ी – बड़े लोगों का बन रहा है महल
(बरही) विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत देवरा खुर्द मे गरीबों को न तो को आवास योजना का लाभ दिया गया और ना ही किसी गरीब की कोई मदद पंचायत द्वारा की गई। ग्रामवासियों ने चर्चा के दौरान बताया कि हमें पंचायत की तरफ से एक रुपए का लाभ नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ कितने लोगों को दिया गया है, इसकी जांच यदि निष्पक्षता से की जाये तो सब कुछ स्पष्ट हो जायेगा। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि आवास दिया भी जाता है तो 10 से 15 हजार रुपए पहले सचिव एवं सरपंच मिलकर मांग करते हैं। गरीब अपनी पीड़ा किसको बताएं कि हमारे पास खाने के लिए खाना नहीं है तो हम इतने रुपए कहां से ला कर दे। ग्रामीणों ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि हम रोज की मजदूरी करके खाते हैं, जिस दिन मजदूरी करने नहीं जाते हैं उस दिन हमारे घर में भूखे सोना पड़ता है। यही है मामा की सरकार ! एक तरफ सरकार का कहना है कि हम गरीबों को रोटी, कपड़ा और मकान के साथ गांव में रहने के लिए अच्छी सुविधाएं देतें हैं वही दूसरी ओर हमारे इस गांव में न तो अच्छे से पानी की व्यवस्था है , और न ही पात्र व्यक्तियों को कोई लाभ दिया जा रहा है। अगर पंचायत के अधिकारी गरीबों की पीड़ा नहीं सुने तो गरीब जाएं कहाँ? ग्रामीणों ने कलेक्टर महोदय से अपील की है कि पंचायत में हो रहे भारी भ्रष्टाचार की जाँच कराकर गरीबो को उनका हक दिलाए जाने की कृपा करे।
रिपोर्ट : मुकेश कुमार बर्मन , आरपीकेपी इंडिया न्यूज़, बरही
