प्रशासन की जोड़ी और पुलिस की तिकड़ी ने दिखया कमाल , शांति पूर्ण ढंग से संम्पन हुआ नवरात्रि मेंला
(मैहर) सतना कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देशानुसार मैहर एस डी एम धर्मेंद्र मिश्रा प्रशासक माँ शारदा प्रबंधक समिति एवं तहसीलदार मानवेंद्र सिंह व पुलिस विभाग के मैहर एसडीओपी हिमाली सोनी, थाना प्रभारी विद्याधर पांडे के कुशल नेतृत्व के चलते शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मैहर का नवरात्रि मेला। पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था व प्रशासन के सहयोग से दूरदराज से आने वाले हर श्रद्धालु भक्तों को बहुत ही आसानी से मां शारदा के दर्शन का लाभ मिला। देखा जाए तो मां शारदा के दरबार में पिछले कई वर्षों से नवरात्रि का मेला साल में दो बार आयोजित होता है जिसमें लाखों की तादाद में श्रद्धालु भक्त मां शारदा के दरबार पर दर्शन करने आते हैं। देश के कोने-कोने से दूरदराज से आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा और अच्छे से दर्शन हो सके उसके लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षा के इंतजाम व दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी होती है जिसमें इस वर्ष प्रशासन की जोड़ी एसडीएम धर्मेंद्र मिश्रा और तहसीलदार मानवेंद्र सिंह ने बखूबी अपने किरदार को निभाते हुए मैहर आए लाखों श्रद्धालुओं को आसानी से व्यवस्थाओं के साथ दर्शन कराने में अपने कुशल नेतृत्व का प्रदर्शन किया है। प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी एवं मंदिर क्षेत्र के कोने कोने पर निगरानी करना छोटी सी छोटी व्यवस्थाओं पर सीधा नजर रखना जिसके कारण आज किसी भी श्रद्धाल को कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। इस कार्य के लिये वे प्रशंसा के पात्र है और उनके इस प्रयास के लिए आज दूरदराज से आने वाले लोगों ने तो प्रशंसा की ही है, मैहर के भी वरिष्ठ समाजसेवीयों, क्षेत्र की जनता, जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेविकाओं ने भी उन्हें बधाई दी है और उनकी व्यवस्थाओं को लेकर कार्य की प्रशंसा की है।
सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस की हुई जमकर तारीफ
इसी मेले में दूसरी कड़ी में देखा जाए तो पुलिस प्रशासन द्वारा दिन रात एक कर के 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के साथ लाखों लाख लोगों को बड़ी आसानी से पंक्तिबद्ध दर्शन कराने एवं अपनों से बिछड़े लोगों को मिलाने वा असहायक एवं वृद्ध जनों को सुरक्षा पूर्ण तरीके से व्यवस्थाओं के साथ दर्शन कराने में जो अपनी रूपरेखा दिखाई है वह भी प्रशंसा के पात्र है। पुलिस का मानवीय रूप के साथ एक अच्छे इंसान होने का भी मिसाल लोगों के सामने पेश की है।
पुलिस प्रशासन में मैहर एसडीओपी हिमाली सोनी थाना प्रभारी विद्याधर पांडे ने सतना पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जो अपने कुशल नेतृत्व का प्रदर्शन किया है वह काफी प्रशंसनीय है। ऐसा पहली बार हुआ है कि इस नवरात्रि में किसी प्रकार की कोई घटना दुर्घटना की जानकारी सामने नहीं आई और ना ही इस तरह की कोई घटना से कोई दर्शनार्थी को नुकसान पहुंचा। पुलिस की बेहतर प्रदर्शन के चलते लाखों लाख श्रद्धालु दिन रात 24 घंटे बड़ी आसानी के साथ लाइन में लगकर मां शारदा के दर्शन किए जिसके लिए सतना जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, एडिशनल एसपी एसके जैन एवं मेहर एसडीओपी एसडीओपी हिमाली सोनी एवं थाना प्रभारी विद्याधर पांडे की यहां आने वाले श्रद्धालुओं ने काफी प्रशंसा की है और उन्हें धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।
रिपोर्ट : गोवर्धन गुप्ता, आरपीकेपी इंडिया न्यूज़, मैहर

