पुलिस ने फंदे से लटका युवती का शव बरामद किया
(सहरसा) शहर के गंगजला वार्ड नंबर 16 स्थित एक मकान से फंदे से लटकता हुआ 24 वर्षीय एक युवती का शव पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया। दरअसल घर के सभी सदस्य अपनी बेटी को घर में छोड़कर गांव गए हुए थे । जब गांव से वापस आए तो घर का दरवाजा बंद था।आवाज देने के बाावजूद कई घंटों तक घर का दरवाजा नही खुला तो इसकी जानकारी सदर थाना पुलिस को दी।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर गेट का दरवाजा खोला तो घर के अंदर फंदे से लटकती युवती का शव बरामद किया। मृतक के परिजन द्वारा बताया गया कि है कि पूजा कुमारी का कुछ दिन पहले ही शादी का रिश्ता फाइनल हुआ था। जिससे वे नाराज चल रही थी। शायद इसी मामले को लेकर वह डिप्रेशन में आकर उसने यह कदम उठाया होगा ।
