अपहरण एवं बलात्कार के मामले में फरार तीन इनामी आरोपी पुणे (महाराष्ट्र ) से गिरफ्तार

(कैमोर ) पुलिस अधीक्षक कटनी सुनील कुमार जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी मनोज केडिया के निर्देशन में कैमोर थाना पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका के अपहरण एवं बलात्कार के गंभीर मामले में विगत दो वर्षों से फरार चल रहे इनाम उद्धघोषित तीन आरोपियों को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जिनके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए गए हैं। दिनांक 21.06.2019 को थाना कैमोर क्षेत्र की नाबालिग बालिका को आरोपियों द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं बलात्कार की घटना में थाना कैमोर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 140 / 19 धारा 363 , 366 ,368, 370 (क), 376 (D) , 120 B , 342 , 323 506, 34 भारतीय दंड विधान एवं 5, 6 , 16 , 17 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर नाबालिग बालिका के दस्तयाब होने पर बड्डा उर्फ गोपाल दास बर्मन पिता सोने लाल बर्मन उम्र 26 साल निवासी ग्राम धवैया थाना कैमोर को दिनांक 18.11.2019 को गिरफ्तार किया गया किंतु प्रकरण में तीन आरोपी 1. राजू सिंह ठाकुर पिता धनुर्धारी सिंह ठाकुर उम्र 28 साल निवासी ग्राम धवैया थाना कैमोर 2. श्रीमती रोशनी ठाकुर पति राजू सिंह ठाकुर उम्र 26 साल निवासी ग्राम धवैया थाना कैमोर एवं 3. गुल्ली और अजमेर सिंह पिता श्री लाल उम्र 30 साल निवासी ग्राम धवैया थाना कैमोर के गिरफ्तार ना हो पाने पर उक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 299 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत फरार घोषित किया जा कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया गया एवं माननीय न्यायालय श्रीमती माधुरी राज लाल, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट जिला कटनी के द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट वारंट भी जारी किए गए । पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा भी उक्त प्रत्येक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5000 रुपए नगद इनाम की राशि उद्धघोषित की गई है।
हाल ही में पुलिस अधीक्षक कटनी सुनील कुमार जैन के द्वारा कटनी जिले के ऐसे फरार उद्धघोषित आरोपी जिनके विरुद्ध धारा 299 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत अभियोग पत्र न्यायालय पेश किया गया हो, को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किए जाने पर टी. आई. कैमोर अरविंद जैन ने अपनी टीम के साथ उक्त फरार चल रहे आरोपियों की लगातार पतासाजी की एवं कई दिनों के मेहनत पतासाजी के उपरांत उक्त तीनों फरार चल रहे आरोपियों को कैमोर पुलिस की टीम ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। टी.आई. कैमोर अरविंद जैन के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक जयराम साकेत, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक प्रेमशंकर पटेल , आरक्षक सनिल स्वर्णकार , विक्रम सिंह , सत्येंद्र सिंह ठाकुर और महिला आरक्षक भावना तिवारी के द्वारा महाराष्ट्र में पुणे से हवेली पुलिस थाना के अंतर्गत उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । पकड़े गए तीनों आरोपी उक्त गंभीर मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना गांव और कटनी जिला छोड़कर लंबे समय से महाराष्ट्र में ही रहने लगे थे। पुलिस अधीक्षक कटनी सुनील कुमार जैन के द्वारा तीन फरार इनामी स्थाई गिरफ्तारी वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी पर घोषित नगद इनाम टी. आई. कैमोर अरविंद जैन और उनकी टीम को दिए जाने की घोषणा की गई ।

रिपोर्ट : आरिफ खान, तहसील रिपोर्टर आरपीकेपी इंडिया न्यूज़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें