मध्यप्रदेश की सियासत में एक बार फिर बदलाव की आहट

(भोपाल) मध्यप्रदेश में उपचुनाव के प्रचार के दौरान जहां भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लग रहे है, इसी बीच एक एक करके कांग्रेस नेताओं की मुलाकात गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के साथ होना किसी सियासी तिकड़म की ओर इशारा कर रही है l शिवराज सरकार में एक बार फिर बदलाव की आहट सुनाई देने लगी है l गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के आसपास विपक्ष का जमावड़ा लग रहा है l मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्री, राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. नरोत्तम मिश्रा विपक्षियों की पहली पसंद बन गए हैं l पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के नेता एक एक करके नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात कर रहे हैं l पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री व लहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री अजय सिंह के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गरीबी सज्जन सिंह वर्मा की बंद कमरे में हुई मुलाकात के बाद सियासी पारा हाई हो गया है l पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के आवास पर आधा घंटा बंद कमरे में चर्चा हुई l इसके बाद सियासी गलियारों में कांग्रेस नेताओं द्वारा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से एक के बाद एक मुलाकात किए जाने को लेकर चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ लिया है l हालांकि दोनों नेताओं ने इसे सौजन्य भेंट करार दिया l इसके पहले विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष से गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्वयं मुलाकात की l मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बदलाव की आहट है l

रिपोर्ट : पंकज पाराशर, आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ (छतरपुर) 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें