उत्तराखंड सरकार अतिवृष्टि की वजह से मरने वालों के परिजनों के देगी चार लाख

(देहरादून) उत्तराखंड सरकार राज्य में अतिवृष्टि से हुई मौतों के मामले में मृतक परिवारों को 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। भवन क्षति, पशुधन क्षति आदि पर भी मानकों के अनुरूप सहायता राशि जल्द दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा के कारण जिन परिवारों में जनहानि हुई है, उनके आश्रितों को 4 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं। साथ ही उनके रहने, भोजन की समुचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार की ओर से हरसम्भव सहयोग किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पीड़ितों से मिलते हुए कहा कि सरकार की ओर से सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। यह एक दैवीय आपदा की घड़ी है, इस परिस्थितियों में सभी के सहयोग से इस आपदा से निपटा जाएगा। उन्होंने रेस्क्यू में लगे एनडीआरएफ, पुलिस के जवानों का हौसला भी बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने आपदा पीड़ितों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें