ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यूनिक पोल का किया भूमि-पूजन

(भोपाल) ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने 39 लाख 28 हजार रूपये की लागत से लगाये जा रहे यूनिक पोल का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि विकास की इबारत लिखने का कार्य दिन प्रतिदिन किया जा रहा है। आमजन को स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, रोड़ एवं सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएँ मिले तथा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो, इसके लिये मैं प्रतिबद्ध हूँ। उन्होंने आमजन से शहर को साफ और स्वच्छ बनाये रखने में सहयोग देने की अपील की।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने ग्वालियर में चार शहर का नाका गिर्राज मंदिर पर बहोडापुर से सागरताल चौराहे तक एवं सागर ताल से नौखन पुलिया होते हुए चार शहर का नाका तक लगाये जा रहे यूनिक पोल का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि गरीब के बेटा-बेटी भी अच्छे स्कूल में नि:शुल्क पढ़ सके, इसके लिये उपनगर ग्वालियर में पटेल विद्यालय और कन्या विद्यालय किलागेट सीएम राइज स्कूल बनने जा रहे हैं। साथ ही शिक्षा नगर में स्मार्ट स्कूल बनाया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के नौनिहालों को प्राइवेट स्कूल से बेहतर सुविधाएँ एवं शिक्षा दी जाएगी।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में हाइटेंशन लाइन हटाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। हाइटेशन लाइन हटने के बाद मोनोपोल पर लाइन डाली जाएगी। इससे विद्युत ट्रिपिंग की समस्या से निजाद मिलेगी। साथ ही यूनिक पोल सडक के बीच में लगने से सभी सड़कें दूधिया रोशनी से जगमग होंगी और रात्रि में आगमन सुगम हो जाएगा। साथ ही कहा कि शहर के पार्कों को सुंदर व सुव्यवस्थित बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें