सोशल डिस्टेन्सिंग का सन्देश लेकर शहर में निकला संगीतमय फ्लैगमार्च

नगरवासियों ने पुष्पवर्षा और ताली बजाकर वॉरियर्स का किया सम्मान

कटनी  कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने से रोकने में जिले में जी-जान की मेहनत से जुटे हुये प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के कोरोना वॉरियर्स ने शनिवार की शाम कटनी शहर में नागरिकों को सोशल डिस्टेन्सिंग के सन्देश देने संगीतमय फ्लैगमार्च निकाला। सम्पूर्ण कटनी शहर की गलियों से होकर कलेक्टर शशिभूषण सिंह और पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार के संयुक्त नेतृत्व में निकले इस संगीतमय फ्लैगमार्च का कटनी शहर के वासियों ने पुष्पवर्षा और ताली बजाकर आत्मीय सम्मान किया।

            कटनी जिले में लॉकडाउन के सख्ती से पालन और सोशल डिस्टेन्सिंग तथा बचाव कार्य में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, मीडिया और समाज के वरिष्ठ नागरिकों तथा आम नागरिकों के प्रशासन, पुलिस का तत्परता से सहयोग के फलस्वरुप कटनी जिले का कोई भी निवासी इस बीमारी से ग्रसित नहीं हो पाया। कटनी जिला नागरिकों के अमूल्य सहयोग से ग्रीन जोन की श्रेणी में है। शनिवार की शाम लॉकडाउन का पालन करने का सन्देश देने के उद्देश से प्रशासन और पुलिस ने कोतवाली थाना से पूरे शहर के मार्गों से होता हुआ फ्लैगमार्च आयोजित किया गया। फ्लैगमार्च कोतवाली थाना से प्रारंभ होकर सुभाष चौक से घंटाघर, गर्ग चौराहा, गुरुनानक वार्ड होते हुये स्टेशन चौराहा, कमानिया गेट, सुभाष चौक होते हुये वापस कोतवाली थाना में सम्पन्न हुआ। संगीतमय फ्लैगमार्च पर पूरे शहर के चौराहों, गलियों और रास्तों में शहरवासियों ने पुष्पवर्षा और ताली बजाकर कोरोना वॉरियर्स का अभिनन्दन किया। शहर की गलियों में अपने-अपने घरों की छत और बालकनी से बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने पुष्प वर्षा, ताली बजाकर आत्मीय अभिनन्दन किया। फ्लैगमार्च में शामिल अधिकारियों ने स्टेशन चौराहे पर प्रदेश के शहीद  पुलिस कोरोना योद्धाओं के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

            फ्लैगमार्च का नेतृत्व कलेक्टर शशिभूषण सिंह, पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, अपर कलेक्टर साकेत मालवीय, एसडीएम बलबीर रमन, आयुक्त नगर निगम आर0पी0 सिंह, सहित नगर निगम के अधिकारीगण, सीएसपी शशिकांत शुक्ला, थाना प्रभारी कोतवाली विजय विश्वकर्मा, माधवनगर संजय दुबे, कुठला विपिन सिंह, थाना प्रभारी एन0के0जे0 अनिल काकड़े, रंगनाथ सेल्वराज पिल्लई, यातायात प्रभारी एवं अन्य पुलिस बल के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें