एएसपी मनोज केडि़या ने फॉरेस्टर प्लेग्राउण्ड से रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
कटनी – मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आज 31 अक्टूबर को खेल और युवा कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग के निर्देशन में सदभावना दिवस के अवसर पर सदभावना दौड का आयोजन फॉरेस्टर खेल मैदान से किया गया। दौड़ मिशनचौक, माधवनगर गेट से होतु हुए कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग में समाप्त हुई।
फॉरेस्टर प्लेग्राउण्ड से प्रारंभ इस दौड़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। वहीं समापन स्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के द्वारा सम्मिलित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के समापन में जिला शिक्षा अधिकारी, कटनी पृथ्वी पाल सिंह के द्वारा स्वलपाहार का वितरण कराया गया।
रैली के आयोजन में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अनूप डागीवाला, ललित मिश्रा, विजय भार, शैलवाला मैथ्यूज, अर्चना मनोध्या, सुघारानी राव, रमेश शाह, शेखर पाठक, प्रमोद डेहरिया, निर्मला बेनर्जी, चंदन चक्रवर्ती, श्रृद्धा परोहा, उमा चडार, वीरेन्द्र पाण्डे, देवी सिंह मरावी, दिनेश कनौजिया, चेतना झा, अनूप श्रीवास, रानू खॉन सहित स्काउटर गाईड उपस्थित रहें।

