स्माल होल्डर पोल्ट्री योजना के अंतर्गत आदिवासी महिला हितग्राही हो रही हैं लाभान्वित

(छिन्दवाड़ा) कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में जिले के 8 विकासखंडों चौरई, अमरवाड़ा, हर्रई, मोहखेड, जुन्नारदेव, सौसर, पांढुर्णा और तामिया में स्मॉल होल्डर पोल्ट्री योजना के अंतर्गत 150 गरीब आदिवासी महिला हितग्राहियों का चयन किया गया है। चयनित हितग्राहियों को वितरित यूनिट में से 124 यूनिट में महिला हितग्राहियों को 23 हजार 808 मुर्गियां वितरित की जा चुकी हैं और विकासखंड तामिया में 20 व सौंसर में 6 शेष यूनिटों के वितरण का कार्य शीघ्र किया जा रहा है।
उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार ने बताया कि जिन आदिवासी महिला हितग्राहियों को मुर्गियों का वितरण किया गया है, उनकी मुर्गियों द्वारा अंडे देना प्रारंभ कर दिया गया है और वर्तमान में मुर्गियों  से 3 लाख 12 हजार 890 अंडों का उत्पादन हो चुका है। महिला हितग्राहियों द्वारा जॉनसन एंटरप्राइजेज को अंडे प्रदाय किये जा रहे है तथा जॉनसन एंटरप्राइज द्वारा इन अंडों को 10 लाख 95 हजार 115 रुपये में बेचा गया है। इस प्रकार इस योजना के अंतर्गत गरीब आदिवासी महिला हितग्राही लाभान्वित हो रही है तथा मुर्गियों के अंडे उत्पादन होने के बाद अंडे बेचकर जॉनसन एंटरप्राइजेज द्वारा उनको पोल्ट्री फीड प्रदाय किया जा रहा है और अच्छी मात्रा में अंडों का उत्पादन हो रहा है। यह योजना गरीब आदिवासियों के लिए बहुत ही कार्यकारी सिध्द हुई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें